फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People of Punjabi community met SP to arrest the accused of pointing revolver at Pradhan.

Rewari News: प्रधान पर रिवाॅल्वर तानने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले पंजाबी समाज के लोग

Wed, 15 Nov 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 15 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
People of Punjabi community met SP to arrest the accused of pointing revolver at Pradhan.
रेवाड़ी। सोसाइटी की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के दौरान पंजाबी बिरादरी के प्रधान प्रेमनाथ गैरा और उनके बेटे पुनीत पर रिवॉल्वर तानने के मामले में बिरादरी में भारी रोष है। मामले में प्रेमनाथ गैरा और उनके साथियों ने मनचंदा सोसाइटी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के एक सदस्य पर भी सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि इसी सदस्य ने घटना वाली रात आरोपी को भगाने में मदद की थी। मामले को लेकर लोग मंगलवार को एसपी दीपक सहारण से मिले। इस दौरान उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर एसपी ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पंजाबी बिरादरी के लोगों ने एसपी को बताया कि आरोपी कर्मबीर आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसने पहले भी सोसाइटी में गाड़ियों के शीशे तोड़ने के साथ ही कई लोगों के साथ मारपीट की है, लेकिन केस दर्ज होने से पहले ही उसने समझौता कर लिया। उन्होंने कर्मबीर की तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठाई है। एसपी से मिलने वालों में प्रेमनाथ गैरा के अलावा पंचनद समिति के केशव चौधरी, हरीश अरोड़ा, एडवोकेट सुनील भार्गव, दिनेश कपूर, अभिषेक झांब, अनेजा स्कूल के संचालक गुरमुख सिंह अनेजा सहित काफी लोग शामिल रहे। मामले में प्रेमनाथ गैरा की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना में कर्मबीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। मॉडल टाउन थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

यह था मामला
पंजाबी बिरादरी के प्रधान प्रेमनाथ गैरा शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित मनचंदा सोसाइटी के फ्लैट में परिवार के साथ रहते हैं। 11 नवंबर की रात साढ़े 10 बजे वह अपनी गाड़ी लेकर सोसाइटी के अंदर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वह अपनी गाड़ी को पार्किंग में लगा ही रहे थे कि कर्मबीर नाम का एक व्यक्ति पीछे से गाड़ी लेकर आया और हॉर्न पर हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। आरोप है कि जब वह गाड़ी से उतरते तो कर्मबीर ने उन पर रिवॉल्वर निकाल कर तान दी। शोर मचाने पर सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही प्रेमनाथ गैरा का बेटा पुनीत पीछे-पीछे गाड़ी लेकर पहुंच गए। आरोप है कि कर्मबीर ने पुनीत गैरा पर भी रिवॉल्वर तानी और जान से मारने की धमकी दी। प्रेमनाथ गैरा ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना से पुलिस की दो पीसीआर पहुंच गई। प्रेमनाथ गैरा ने बताया कि तभी सोसाइटी की आरडब्ल्यूए का एक सदस्य कर्मबीर को अपने साथ फ्लैट में ले गया और उसे थाना लेकर चलने की बात कहकर उसे किसी अन्य जगह पर छोड़ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed