फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People of Bhaihrampur Bhadangi took the decision, will boycott the candidate who distributes drugs in the election

भैहरामपुर भड़ंगी के लोगों ने लिया फैसला, चुनाव में नशा बांटने वाले प्रत्याशी का करेंगे बहिष्कार

Mon, 07 Nov 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
People of Bhaihrampur Bhadangi took the decision, will boycott the candidate who distributes drugs in the election
बावल। जिले में लगातार बढ़ रहे नशे तथा पंचायत चुनावों में प्रत्याशियों की ओर से शराब और अन्य प्रकार का नशा बांटने के विरोध में बावल खंड के गांव भैहरामपुर भड़ंगी के ग्रामीणों ने अहम फैसला लिया है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि पंचायत चुनाव लड़ने वाला जो भी प्रत्याशी शराब या अन्य नशा सामग्री बांटेगा, उसका सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा। इतना ही नहीं गांव के लोगों ने बैठक कर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को भी संदेश भिवाया कि उनके गांव में ऐसा कतई न करें।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लेने के बाद बुजुर्गों की निगरानी कमेटी बनाई गई है, जो चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशियों के प्रचार की निगरानी करेगी। बैठक में किसान, मजदूर, कर्मचारी, नौजवान आदि सभी ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए नशे बांटने का खेल खेला जाता है, जिसका सीधा प्रभाव बच्चों व महिलाओं पर पड़ता है। नशा बांट कर सरपंच बनने वालों से गांव के विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती। सभी ग्रामीणों ने एक राय कर की कि जो उम्मीदवार गांव में किसी भी तरह का नशा बांटेगा, उसको वोट न डालने व सामूहिक बहिष्कार करने का काम करेंगे। इस ग्रामीणों ने सहमति दी।
विज्ञापन

क्या बोले ग्रामीण-
चुनावों में शराब आदि का अधिक जोर चल रहा है, जिससे सबसे अधिक प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है। इसलिए ग्रामीणों ने यह फैसला लिया कि शराब बांटने वालों को वोट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रूपचंद
-----
शराब से युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है। चुनावों में शराब का अधिक सेवन किया जाता है। हालांकि सभी प्रत्याशी शराब नहीं बांटते, लेकिन कुछ लोग ऐसा करते है। उनके गांव में कोई शराब बांटेगा तो बहिष्कार करेंगे।
-सहजराम
--------
गांव के सभी लोगों ने यह निर्णय लिया है कि गांव में शराब बांटने वालों को वोट नहीं देंगे। इससे युवा पीढ़ी पर गलत प्रभाव पड़ता है। प्रत्याशियों से भी उम्मीद है कि वे शराब नहीं बांटेंगे।

-रोहतास
----
चुनावों में शराब का बांटने का चलन सा हो गया है, लेकिन यह बिल्कुल गलत है। ऐसे हम सभी ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि गांव में किसी भी प्रत्याशी को शराब नहीं बांटने देंगे। अगर कोई ऐसा करता है तो उसका न केवल विरोध करेंगे बल्कि बहिष्कार भी करेंगे।
-विजय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed