फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People from the Dhanak community from four states, including Haryana, will participate in the state-level event.

Rewari News: राज्यस्तरीय आयोजन में हरियाणा समेत चार राज्यों से शामिल होंगे धानक समाज के लोग

Sun, 13 Sep 2026 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 13 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
People from the Dhanak community from four states, including Haryana, will participate in the state-level event.
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से मुलाकात करते धानक समाज के लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। स्वतंत्रता सेनानी डूंगरमल धानक की जयंती अक्तूबर में धूमधाम से मनाई जाएगी। धानक समाज की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के अलावा पंजाब, दिल्ली और राजस्थान से समाज के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी आयोजन में सहयोग करेंगी। टीनू प्रधान ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी डूंगरमल धानक ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष किया और कई आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्रांतिकारी साथियों को बावल जेल से छुड़ाने के दौरान डूंगरमल धानक की अंग्रेज सैनिकों से मुठभेड़ हुई थी। उन्होंने लाठी के दम पर अंग्रेजों का मुकाबला करते हुए अपने साथियों को आजाद कराया। उन्होंने लाहौर में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के साथ जेल भी काटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से मुलाकात की और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने के लिए समय दिलाने की मांग रखी। विधायक ने इसके लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। समाज के लोगों ने उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed