फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People following the tradition that has been going on for 800 years in Kosli

Rewari News: कोसली में 800 सालों से चली आ रही परंपरा को निभा रहे लोग

Wed, 27 Mar 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 Mar 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
People following the tradition that has been going on for 800 years in Kosli
कोसली। कोसली में 800 वर्ष से फाग के दिन मेले की परंपरा का निर्वाह इस बार भी किया गया। फाग मेले में 50 गावों के लोगों ने भाग लिया। कोसली गांव जब से बसा है तभी से गांव में परंपरा के अनुसार फाग के दिन ऐतिहासिक मेला लगता है, जिसमें कुश्ती का भी आयोजन किया जाता है और होली गायन पार्टियों का क्षेत्र के ऐतिहासिक मठ के चबूतरे पर सम्मान किया जाता है।
विज्ञापन

गांव के नम्बरदार होशियार सिंह ने बताया कि मेला लगने की परंपरा 800 सालों से चली आ रही है। इस वर्ष भी फाग के दिन सुबह गांव के लोग ऐतिहासिक मठ में पहुंचे। इसके बाद बाबा मुक्तेश्वर पुरी की पालकी गांव का नेवकी सिर पर लेकर चला और पीछे-पीछे गांव के लोग चलते गए। यह पालकी गांव की चौपाल में जहां राजा कोसल सिंह ने अपना घर बना कर गांव बसाया था, उस घर में पूजा अर्चना की गई। इसके बाद वापस पालकी कोसली मठ में पहुंची। इसके बाद में मेला भरना शुरू हुआ और लोग बाबा के दरबार में पहुंच कर मन्नत मांगने लगे।
विज्ञापन


शाम को पालकी फिर से राजा कोसल के बनाए घर पर चौपाल में पहुंची और इस पालकी में बाबा के दरबार में आए चढ़ावे के रूप में रुपये भी ले जाया गया। गांव के नम्बरदार पैसों की गिनती करके और उन पैसों का हिसाब राजा के समय से चली आ रही बही में लिखा गया। इस साल दो लाख 66 हजार रुपये चढ़ावे के रूप में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुडडी गांव की टीम ने पाया प्रथम पुरस्कार

होशियार सिंह बताते हैं कि पूरे विश्व भर में कोसलिया गोत्र के लोगों का पूजनीय स्थल कोसली मठ है। जहां हर वर्ष फाग के दिन मेला लगता है और लोग मन्नतें मांगते हैं। गांव के माता मंदिर में दो दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता में जुड्डी गांव की टीम ने श्यामनगर को हराकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed