{"_id":"628d24e2ac9c514fce087b60","slug":"people-blocked-the-nandrampur-bass-road-for-about-half-an-hour-due-to-the-shortage-of-electricity-and-water-rewari-news-rtk6476292141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी की किल्लत को लेकर नंदरामपुर बास रोड पर करीब आधे घंटे लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी की किल्लत को लेकर नंदरामपुर बास रोड पर करीब आधे घंटे लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
गर्मी के सीजन में बिजली और पानी का संकट लोगों पर दोहरी मार कर रहा है। मंगलवार को धारूहेड़ा के लोगों ने बिजली-पानी को लेकर नंदरामपुर बास रोड पर जाम लगाया। करीब आधे घंटे तक लोग सड़क पर प्रदर्शन करते रहे। धारूहेड़ा थाना प्रभारी के घंटेभर में समाधान कराने के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
बता दें कि धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड पर स्थित शिव कॉलोनी में कई दिन से बिजली का संकट बना हुआ है। सोमवार शाम के बाद से बिजली सप्लाई बिल्कुल ठप है। बिजली नहीं होने के कारण अब पानी का संकट भी खड़ा हो गया। 24 घंटे से ज्यादा समय से लोग बिजली निगम के अधिकारियों को लगातार फोन करते रहे लेकिन समाधान नहीं हो पाया।
मंगलवार दोपहर 12 बजे तक शिव कॉलोनी के लोगों ने समाधान होने का इंतजार किया। बिजली-पानी का संकट गहराता देख लोग सड़कों पर उतरे और नंदरामपुर बास रोड पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक लोगों ने रोड जाम कर रखा। बाद में एसएचओ धारूहेड़ा ने लोगों को आश्वासन दिया कि कुछ घंटे में समाधान करा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
दरअसल, तेज अंधड़ और बारिश की वजह से काफी जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरे हुए है। इतना ही नहीं कुछ ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए है। इन्हीं में एक ट्रांसफार्मर शिव कॉलोनी का भी खराब हुआ है जिसे ठीक कराने के आश्वासन के बाद जाम खुला। जाम के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।