फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People associated with the education world also need to keep themselves updated: Naseeb Singh

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को भी अपने आपको अपडेट रखना आवश्यक : नसीब सिंह

Wed, 27 Mar 2024 08:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 Mar 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
People associated with the education world also need to keep themselves updated: Naseeb Singh
रेवाड़ी। बदलते दौर में तकनीक भी बहुत तेजी से बदल रही है। इसलिए नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों को भी अपने आपको अपडेट रखना नितांत आवश्यक है। जहां आप काम कर रहे हो उस पद के साथ न्याय करें। यह बात जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह ने विदाई संबोधन में चल रहे पांच दिवसीय ई कंटेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम में 125 प्रतिभागियों के समक्ष कहे।
विज्ञापन

वह बुधवार को गांव हुसैनपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिला शिक्षा अधिकारी की सेवानिवृत्ति पूर्व विदाई कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के तत्वावधान में चल रहे कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सुभाष चंद्र ने 26 मार्च को किया था। इस प्रशिक्षण में 11 एप सिखाए जाएंगे। मेंटरिंग विजिट के दौरान शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के रूपांतरण में इस तकनीकी की विशेष भूमिका होती है। इसलिए नई तकनीक को सीख कर विद्यालयों में शिक्षकों को विद्यार्थियों तक पहुंचाना एक विशेष जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

डीपीसी महेंद्र सिंह खनगवाल व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने कहा कि नसीब सिंह ने 31 वर्षों तक शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दी। इस दौरान साथी शिक्षकों व अधिकारियों को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस सम्मान समारोह में प्राचार्य द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत कर एवं डाइट स्टाफ की तरफ से स्वागत कर पगड़ी व लोई पहनकर नसीब सिंह जिला शिक्षा अधिकारी को विदा किया गया। इस कार्यक्रम में डाइट की तरफ से वरिष्ठ प्राध्यापक, प्राध्यापक गैर शैक्षिक व सुख सहायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed