{"_id":"691cbf918ae5084f10036fd4","slug":"people-are-troubled-by-the-filth-and-broken-chambers-on-nasia-ji-road-voices-raised-at-the-solution-camp-rewari-news-c-198-1-rew1001-229105-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नसिया जी रोड पर गंदगी और उखड़े चैंबरों से लोग परेशान, समाधान शिविर में उठी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नसिया जी रोड पर गंदगी और उखड़े चैंबरों से लोग परेशान, समाधान शिविर में उठी आवाज
विज्ञापन
फोटो: 01रेवाड़ी। नसियाजी रोड पर फैली गंदगी। स्रोत: शिकायतकर्ता
रेवाड़ी। शहर के नसियाजी रोड पर फैली गंदगी, उखड़े हुए चैंबरों और जाम पड़े नाले की समस्या को लेकर समाजसेवी दारा सिंह ने समाधान शिविर में उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग के ट्रीटमेंट प्लांट के पास सड़क और नाले के किनारे भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा और मलबा जमा है जिससे क्षेत्र में बदबू और गंदगी फैल रही है।
दारा सिंह ने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट से नयागांव-दौलतपुर की ओर बनाए गए नाले की वर्षों से सफाई नहीं हुई है। नाले के भर जाने के कारण गंदा पानी बार-बार सड़क पर फैल जाता है। इससे आने-जाने वाले लोगों, खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को बेहद परेशानी होती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सड़क किनारे कई स्थानों पर चैंबर उखड़कर खुले पड़े हैं जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। शिकायत के साथ उन्होंने स्थल के फोटोग्राफ भी उपायुक्त को सौंपे हैं। समाजसेवी ने मांग की है कि कूड़ा-मलबा हटाने, नाले की सफाई कराने और टूटे हुए चैंबरों की तुरंत मरम्मत के आदेश जारी किए जाएं ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।