फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People are fed up with BJP's slogans: Chiranjeev Rao

भाजपा के जुमलों से तंग आ चुकी है जनता : चिरंजीव राव

Sat, 21 Sep 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Sep 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
People are fed up with BJP's slogans: Chiranjeev Rao
फोटो : 11रेवाड़ी। रेवाड़ी से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चिरंजीव राव का स्वागत करते ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। रेवाड़ी के कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के जुमलों से तंग आ चुकी है। भाजपा शासन ने जो भी वादे किए थे, उसे पूरा नहीं किया। चिरंजीव राव ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसभाओं में ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी भाजपा नेताओं ने जनता की सुध नहीं ली। लोगों का रोजगार खत्म हो गया, लोग भूख से मर रहे थे लेकिन भाजपा नेताओं ने घर से बाहर झांककर नहीं देखा था। चिरंजीव राव ने गांव मांढिया कलां, खलीलपुरी, माजरा श्योराज, बालियर कलां, बालियर खुर्द, जोनावास, रोजका, रसगण, डुंगरवास, कुतुबपुर, विकास नगर, हजारीवास, आजाद नगर, मोहल्ला रामबास में जनसभाएं कीं। साथ में मुंडावार के विधायक ललित यादव भी मौजूद रहे। चिरंजीव राव ने कहा कांग्रेस ने जनता की जरूरत के हिसाब से अपना घोषणा पत्र तैयार किया है जबकि भाजपा ने ने केवल खानापूर्ति की है। भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की काॅपी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed