फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People are fed up with BJP government: Captain Ajay

भाजपा सरकार से जनता तंग आ चुकी : कैप्टन अजय

Thu, 12 Sep 2024 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
People are fed up with BJP government: Captain Ajay
फोटो: 12रेवाड़ी। लोगों को संबोधित करते पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव। स्रोत: प्रवक्ता
रेवाड़ी। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है विधायक चिरंजीव राव का चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी झज्जर रोड, शास्त्री नगर, जीवली बाजार, विकास नगर और टीपी स्कीम अर्पाटमेंट में सभाएं कर कांग्रेस के उम्मीदवार और रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा उन्होंने रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से 6 बार जीत दर्ज की, लेकिन इस बार लोगों में जो जोश है आज तक नहीं देखा। भाजपा सरकार से जनता तंग आ चुकी है। 10 साल के कुशासन का मुंहतोड़ जवाब देगी। जिस तरह सूखा आने पर बरसात का इंतजार किसान करता है उसी प्रकार जनता बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि जनता जनार्दन में बहुत ताकत होती है। मोदी का विचार 56 ईंच का सीना, ईश्वर से सीधा जुड़ाव सब कुछ एक सेकेंड में गायब हो गया। केंद्र की गठबंधन सरकार भी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। क्योंकि अब मोदी का डर खत्म हो चुका है। हरियाणा में लोकसभा चुनाव में 10 में से 5 सीटें कांग्रेस ने जीतकर सेमीफाइनल जीत लिया था। अब फाइनल में एकतरफा माहौल है। प्रदेश में कांग्रेस 70 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed