फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pax employees gave memorandum by protesting outside the small secretariat

Rewari News: लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर पैक्स कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन

Mon, 16 Jan 2023 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pax employees gave memorandum by protesting outside the small secretariat
रेवाड़ी। पैक्स कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई ने प्रधान विशंबर दयाल की अध्यक्षता में विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी कर्मचारी बड़ी संख्या में नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिवालय पहुंचे। वहां भारी पुलिस बल तैनात था। बढ़ती भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को सचिवालय का गेट बंद करना पड़ा। वहीं जिला उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग के स्टेनों ने सचिवालय से बाहर आकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम कर्मचारियों का ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

प्रधान विशंबर ने अपनी मांगें बताते हुए कहा कि घोषणा 2019 की वेतनमान में खामियों के बारे में विभागीय कमेटी की रिपोर्ट जस की तस वापस जारी की जाए। सहकारी बैंकों में पदोन्नति के आदेश बिना शर्त जारी किए जाएं। पैक्स को अपने ऑफिस स्तर पर ऑनलाइन किया जाए। अनुकंपा आधार पर सर्विस के आदेश 2019 से लागू किए जाए। सहकारी समितियों में जिला सहकारी बैंकों की लूट का पैसा वापिस किया जाए। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस पर जल्द कार्रवाई की जाए। इस दौरान महासचिव कुलदीप, खजांची संजय शर्मा, सलाहकार वीरपाल, प्रेस प्रवक्ता हरिओम, धनराज, राजेन्द्र व ईश्वर तथा भारी मात्रा में अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed