फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Patwaris' strike will not end yet, will have to face trouble for two more days

Rewari News: अभी नहीं खत्म होगी पटवारियों की हड़ताल, दो दिन और झेलनी होगी परेशानी

Wed, 10 Jan 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Patwaris' strike will not end yet, will have to face trouble for two more days
लघु सचिवालय के पास धरने पर बैठे पटवारी। संवाद
रेवाड़ी। पटवारी और कानूनगो जिला सचिवालय के पास धरना दे रहे हैं। यह धरना एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर आगे दो दिन तक जारी रहेगा। अगर फिर भी सरकार यूनियन की मांगों को पूरा नहीं करती है यह धरना आगे भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन

धरनास्थल को द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान जयवीर चहल, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश सचिव सतपाल यादव, जिला प्रधान धनराज व कई सामाजिक व कर्मचारी संगठनों ने समर्थन दिया। जिला प्रधान बलजीत यादव व जिला सचिव रणबीर यादव ने अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का समर्थन के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान प्रवीन कुमार, नरेंद्र पटवारी, संजीत पटवारी, संजय पटवारी, नितेश पटवारी, कविता पटवारी, पवन पटवारी व गिरदावर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


12 करोड़ का नुकसान

फिलहाल हड़ताल के कारण जमीन पैमाइश, भूमि रिकॉर्ड, रजिस्ट्री, फसलों का प्रमाणन, डोमिसाइल, जाति, रिहायशी प्रमाण पत्र से संबंधित काम नहीं हो रहे हैं। हड़ताल की सूचना पर लोग अब बहुत ही कम संख्या में पहुंच रहे हैं। जिले में 67 पटवारी और 16 कानूनगो कार्यरत हैं। करीब 2 करोड़ के आसपास का राजस्व का रोजाना नुकसान हो रहा है। 150 के आसपास रोजाना रजिस्ट्री होती हैं। धरने को 6 दिन हो चुके हैं। 1 हजार रजिस्ट्रियां प्रभावित होने के साथ 12 करोड़ का राजस्व नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारियों की मांगें

यूनियन के सदस्यों ने कहा कि जो नया वेतनमान सरकार ने 32100 लागू किया है, यह 1 जनवरी 2016 से नोशनली व जनवरी 2023 से वास्तविक रूप से लागू किया जाए। पिछले साल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वेतनमान बढ़ाने का जो वादा किया था उसको पूर्ण रूप से अमलीजामा नहीं पहनाया गया। इससे प्रदेश के समस्त पटवारी एवं कानूनगो में रोष है। सरकार से मांग करते हैं कि यूनियन की मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed