फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Patwaris and Kanungos staged a protest to get their pending demands implemented.

Rewari News: लंबित मांगों को लागू करवाने के लिए पटवारियों व कानूनगो ने किया प्रदर्शन

Fri, 10 Oct 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Patwaris and Kanungos staged a protest to get their pending demands implemented.
फोटो: 6रेवाड़ी। राजीव चौक के पास मांगों को लेकर धरना देते हुए दी रेवेन्यू पटवार एंव कानूनगो ए - फोटो : बहराइच में ​स्थित मेडिकल कालेज।
रेवाड़ी। पटवारी और कानूनगो ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को राजीव चौक के पास प्रदर्शन कर धरना दिया। इसके बाद लघु सचिवालय पहुंच कर डीसी अभिषेक मीणा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन रेवाड़ी के प्रधान बलजीत सिंह यादव ने बताया कि 7 जनवरी को पंचकूला में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पटवारियों का प्रशिक्षण डेढ़ वर्ष से घटाकर 1 वर्ष करने, ट्रेनिंग पीरियड को सर्विस पीरियड में शामिल करने, ट्रेनिंग के दौरान पूरा वेतनमान देने की घोषणा की थी। दस माह बीतने के बाद भी इन घोषणाओं का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन जारी न होने की वजह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पटवारियों को ना तो पूरा वेतनमान दिया जा रहा है और ना ही पेपर लिए जा रहे हैं। इसकी वजह से नवनियुक्त पटवारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन सरकार से अनुरोध करती है कि की गई घोषणा का जल्द नोटिफिकेशन जारी करवाया जाए। इस मौके पर सचिव रणवीर सिंह, कानूनगो राकेश कुमार, कानूनगो हनुमान सिंह, सतीश कुमार व नरेश कुमार सहित यूनियन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed