फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Patwari will take a big decision if the demand is not met

Rewari News: मांग पूरी न होने पर पटवारी लेंगे बड़ा निर्णय

Thu, 04 Jan 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 04 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Patwari will take a big decision if the demand is not met
लघु सचिवालय के पास धरने पर बैठे पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
रेवाड़ी। द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर वीरवार को जिले के सभी पटवारी और कानूनगो राजीव चौक के निकट धरना दिया। इस दौरान उन्होंने मांगों को पूरा करने की मांग की। वीरवार को हड़ताल का दूसरा दिन था।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि अगर जल्द ही मांगें पूरी नहीं होती हैं तो बड़ा निर्णय लिया जाएगा। यूनियन के जिला प्रधान बलजीत यादव ने बताया कि उनकी मांग पटवारी-कानूनगो के बढ़ाए गए वेतनमान को 1 जनवरी 2016 से नोटिफिकेशन व 25 जनवरी 2023 से वास्तविक रूप से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार की 3 साल से लंबित विभागीय परीक्षा व पटवारियों की स्थायी भर्ती आदि विभागीय समस्याओं को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी तो वे इस हड़ताल को आगे भी बढ़ा सकते हैं।अगर मांग पूरी नहीं होती है तो इस हड़ताल को आगे भी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


हड़ताल की सूचना पर लोग अब बहुत ही कम संख्या में पहुंच रहे कार्यालय

हड़ताल की सूचना पर लोग अब बहुत ही कम संख्या में पहुंच रहे हैं। फिलहाल हड़ताल के कारण जमीन पैमाइश, भूमि रिकार्ड, रजिस्ट्रियां, फसलों की वेरिफिकेशन, डोमिसाइल, जाति, रिहायशी प्रमाण पत्र से संबंधित काम नहीं हुए। प्रमाण पत्र बनने से पहले पटवारियों के हस्ताक्षर जरूरी होते हैं। पटवार भवन में लोग अपने कार्य के लिए आए और खाली हाथ लौट गए। जिले में 67 पटवारी व 16 कानूनगो कार्यरत हैं। सभी हड़ताल पर हैं। करीब 2 करोड़ के आसपास का राजस्व का रोजाना नुकसान हो रहा है। 150 के आसपास रोजाना रजिस्ट्रियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed