फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Participation in social work is the aim of the club: Ved Kumari

सामाजिक कार्यों में भागीदारी ही क्लब का उद्देश्य : वेद कुमारी

Sat, 22 Mar 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Participation in social work is the aim of the club: Ved Kumari
फोटो: 21रेवाड़ी। बीएमजी मॉल स्थित रेस्तरां परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेतीं गोल्डन - फोटो : दिबियापुर स्कूल के क्लास रूम में लगे फर्नीचर को देखतीं प्रधानाध्यापिका।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गोल्डन लॉयनेस क्लब का वार्षिक स्थापना दिवस शनिवार को बीएमजी मॉल स्थित रेस्तरां परिसर में मनाया गया। इसकी मुख्य अतिथि क्लब की जनपद अध्यक्षा गोल्डन लॉयनेस वेद कुमारी रहीं। अध्यक्षता क्लब की प्रधान ऊषा रुस्तगी ने की।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि जनपद कोषाध्यक्ष बीना, पीआरओ राजेन्द्र कौर, रीजन चेयरपर्सन वीना चौधरी, डॉ. तृप्ति भार्गव व क्लब की प्रधान ऊषा रुस्तगी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जयमाला शर्मा ने ध्वज वंदना प्रस्तुत की। वेद कुमारी ने कहा कि गोल्डन लॉयनेस क्लब का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भागीदारी करना है। उन्होंने क्लब की सभी सदस्यों को बधाई दी व भविष्य में भी इसी तरह से बढ़चढ़ कर कार्य करने को प्रोत्साहित किया। क्लब की प्रधान ऊषा रूस्तगी ने सभी का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए सभी के सहयोग के लिए आभार जताया। संचालन पूजा भार्गव ने किया। सराहनीय कार्य के लिए सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कुसुम शर्मा, रत्ना गोयल, डॉ रुचि सक्सेना, प्रमिला भार्गव, नलिनी यादव, ललिता मित्तल, मधु भार्गव, दीपाली भार्गव, निर्मल यादव, उपमा यादव, नेहा भार्गव,संगीता यादव, ऋतु शर्मा, विजयलक्ष्मी, प्रेरणा डाटा, शशि जैन मौजूद थीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed