फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Parking and toilet arrangements in the city are bad, people will face problems during the festival.

Rewari News: शहर में पार्किंग और शौचालय की व्यवस्था बदहाल, त्योहार में लोगों को होगी परेशानी

Fri, 27 Sep 2024 07:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 27 Sep 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
Parking and toilet arrangements in the city are bad, people will face problems during the festival.
फोटो: 28रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड पर खड़े वाहन। संवाद
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में ग्राहकों को पार्किंग की समस्या से हर साल जूझना पड़ता है। फिर भी इसके लिए नगर परिषद की तरफ से कोई भी इंतजाम नहीं किए जाते हैं। इधर-उधर वाहन खड़े होने से कई बार जाम भी लग जाता है, जिससे आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नाई वाली चौक और गोकलगेट के पास बने शौचालय की स्थिति भी बदहाल है। शहर के विभिन्न पार्कों में बने शौचालयों की साफ सफाई नहीं हुई है। शहर के सरकुलर रोड पर अवैध पार्किंग से व्यवस्था बिगड़ गई है। यही हाल शहर के मुख्य बाजार का है। अतिक्रमण व सड़क पर खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

अब गढ़ी बोलनी रोड, बावल रोड, नारनौल रोड व दिल्ली रोड पर भी सड़कों पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। नाईवाली ओवरब्रिज पर दिनभर कतार में रेहड़ियों का बाजार लग गया है। इन रेहड़ियों के साथ ही लोग अपने वाहन खड़े करके बाजार में खरीदारी के लिए चले जाते हैं। प्रशासन की ओर से न तो अतिक्रमण हटाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं, और न ही सड़कों पर खड़े होते वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पतालों के पास नहीं है पार्किंग

सरकुलर रोड स्थित अस्पतालों में शायद ही कोई अस्पताल होगा, जिसने वाहनों को पार्क करने की पर्याप्त व्यवस्था की गई हो। अवैध पार्किंग को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से न तो व्यवस्था की जा रही है और न ही कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा सरकुलर रोड पर स्कूल व बैंक सहित अन्य प्रतिष्ठान भी हैं, जिनके बाहर दिनभर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। सरकुलर रोड पर करीब 50 से ज्यादा अस्पताल और बैंक हैं। सभी बैंकों और अस्पतालों में आने वाले लोग व स्टाफ के सदस्य अपनी गाड़ी सरकुलर रोड पर ही खड़ी करते हैं, जिसके कारण कई बार अन्य वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है।


फुटपाथ पर भी किया हुआ कब्जा

सरकुलर रोड पर प्रतिष्ठानों के मालिकों ने फुटपाथ पर भी कब्जा किया हुआ है। किसी ने फुटपाथ पर जनरेटर रखा हुआ है तो किसी ने सामान रखा है। सरकुलर रोड पर चल रहे होटल संचालकों ने फुटपाथ पर काउंटर व भट्ठी भी रखी है। बस स्टैंड के बाहर फुटपाथ पर रेहड़ियों का कब्जा है। सभी जगह फुटपाथ पर कब्जा होने के कारण राहगीरों को सड़क से होकर गुजरना पड़ता है, जिसके चलते यातायात के कारण कभी भी हादसा हो सकता है।


वर्जन:

व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही नगर परिषद की तरफ से योजना तैयार की जाएगी। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा।-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed