फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pankaj of Ahir College won in the speech competition

Rewari News: भाषण प्रतियोगिता में अहीर कॉलेज के पंकज ने मारी बाजी

Sat, 22 Nov 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pankaj of Ahir College won in the speech competition
कॉलेज के मंच पर पुरस्कार हासिल करते विजेता। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में रेडक्रॉस ने प्रशिक्षण शिविर लगाया। इसके मुख्य अतिथि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, स्वास्थ्य और मित्रता के मूल मंत्र को जीवन में अपनाने की सलाह दी। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अहीर कॉलेज के पंकज यादव ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव महेश गुप्ता ने कहा कि शिविर के माध्यम से प्रयास है कि जिले की प्रमुख हस्तियों को विद्यार्थियों से रूबरू कराया जाए ताकि वे उनके अनुभवों से शिक्षित एवं प्रेरित हो सकें। वक्ता केएलपी कॉलेज के प्रबंधन समिति प्रधान रिपुदमन गुप्ता ने कहा कि यह शिविर केवल ज्ञान देने का माध्यम ही नहीं बल्कि सामाजिक संपर्क और आपसी समझ बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करता है।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि सभी काउंसलर्स के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान अनुशासन, मानवता और सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण पाठ सीखें। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार किए और समझा कि इनका वास्तविक जीवन में क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि यदि प्रयास किया जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। डॉ. मंजू गर्ग ने रेडक्रॉस प्रशिक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणवी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, नुक्कड़ नाटक और कविताओं के माध्यम से नारी सशक्तीकरण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता में अहीर कॉलेज के पंकज यादव को प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज खरखड़ा के आदिल को द्वितीय और केएलपी कॉलेज की अनु को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रेजेंटेशन में गवर्नमेंट कॉलेज रेवाड़ी की टीम को प्रथम, केएलपी कॉलेज की टीम को द्वितीय और आरडीएस गर्ल्स कॉलेज की टीम को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed