फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Painting competition will be held in two categories on energy saving

Rewari News: ऊर्जा बचत पर दो श्रेणियों में होगी पेंटिंग प्रतियोगिता

Wed, 25 Oct 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Painting competition will be held in two categories on energy saving
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विद्यार्थियों को ऊर्जा बचत के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें विजेता विद्यार्थी राज्य से राष्ट्रीयस्तर पर एक लाख रुपये तक का इनाम भी जीत सकेंगे। ए ग्रुप की स्पर्धा में पांचवीं से सातवीं और बी में आठवीं से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।
इसको लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने डीईओ, डीईईओ व डीपीसी को पत्र लिखकर जरूरी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। कई स्कूलों में फिलहाल प्रतियोगिताएं आरंभ हो चुकी है। ग्रुप ए व बी के लिए स्पर्धा का विषय पर्यावरण के लिए जीवन शैली और हम लोग पृथ्वी को बचा सकते हैं रखा गया है। इस आधार पर पेंटिंग बनानी होगी। प्रतियोगिता हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के स्कूलों में कराई जाएगी। जिलास्तर पर होने वाली प्रतियोगिता की रिपोर्ट 28 अक्तूबर तक निदेशालय को भेजी जाएगी, इसके बाद चयनित छात्र-छात्राएं नांगल डैम पर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत ब्यूरो आफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा कराई जा रही है।
विज्ञापन

राज्यस्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लेंगे भाग
सभी स्कूलों के प्रभारी 28 अक्तूबर तक अपने अपने स्कूल से बेस्ट दो-दो पेंटिंग जिला शिक्षा कार्यालय में जमा कराएंगे। जिन विद्यार्थी की पेंटिंग प्रदेशस्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आएगी, उन्हें नकद इनाम के साथ 10 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रदेश स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
प्रदेश स्तर पर ये रहेगा इनाम
इनाम ग्रुप ए ग्रुप बी
प्रथम 50,000 50,000
द्वितीय 30,000 30,000
तृतीय 20,000 20,000
सांत्वना (10) 7,500 7,500
---------
राष्ट्रीय स्तर पर ये रहेगा इनाम
ग्रुप ए व ग्रुप बी
प्रथम 100000
द्वितीय 50,000
तृतीय 30,000
सांत्वना ( 10 सभी को ) 15,000
--------
वर्जन:
जिले में पेंटिंग प्रतियोगिताएं स्कूलों में आरंभ हो चुकी हैं। प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक करना है।
- मोहिंदर सिंह, डीपीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed