{"_id":"60fef83f8ebc3e5815592e37","slug":"pacs-employees-protest-against-the-minister-of-cooperation-rewari-news-rtk6190341184","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के पैक्स कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के पैक्स कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन
मांगों को लेरक एसडीएम को ज्ञापन देते पैक्स कर्मचारी।
- फोटो : Rewari
बावल। प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को बावल में मांगों को लेकर सरकार व सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल के खिलाफ प्रदेशभर के कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मचारी धरने के बाद मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही एसडीएम को ज्ञापन देकर लौट गए। प्रशासन की ओर से इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
सोमवार सुबह बावल कृषि विश्वविद्यालय के पास प्रदेशभर से कर्मचारी एकत्रित होने शुरू हो गए थे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संघ के प्रदेश अध्यक्ष भगवत शर्मा ने की। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि मुख्यमंत्री ने 11-9-2019 को अपने निवास पर सभी कर्मचारियों के संगठन के साथ बैठक की थी। उन्होंने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था। उस बैठक की कार्रवाई में अलग-अलग विभागों की मांगों पर चर्चा हुई थी। बैठक में पैक्स कर्मचारियों की मांगों में वेतनमान में खामियों को दूर करने के बारे में और विभागीय कमेटी की रिपोर्ट जारी करने व सहकारी बैंक में पदोन्नति के बारे में सहमति जताई गई थी। इस दौरान घोषणा भी की गई थी, लेकिन लंबे समय बीतने के बाद भी यह मांगें अधूरी हैं। इन दोनों मांगों के लिए पैक्स कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल पिछले दो सालों से रजिस्ट्रार सहकारी समिति पंचकूला व वित्त सचिव सहकारिता विभाग चंडीगढ़ में माननीय संगठन मंत्री हरियाणा सरकार इन सभी को बार-बार अवगत कराता रहा है। लेकिन को आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
हरको बैंक की ओर लिया जा रहा है बढ़ा हुआ ब्याज
भगवत शर्मा ने कहा कि हरको बैंक दोवारा 2019 से 2021 से लूटमारी कर रहा है। कर्मचारी महासंघ द्वारा राज्य व जिले स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा होने पर भी पत्र जारी न होने पर टैक्स की बैठक बुलाई गई, जिससे कर्मचारियों में रोष है। इसको देखते हुए पैक्स कर्मचारी महासंघ द्वारा आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर जल सिंह, सुनील कुमार, मनजीत, प्रदीप, बिशम्बर, दलबीर, सुलताल, फूलाराम, रणधीर, वेद व अनिल कुमार मौजूद रहे।