फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   overflow sewarage,people,coloney,problem,protest

ओवरफ्लो सीवर समस्या का समाधान न होने पर भड़के लोग

Thu, 29 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 29 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
overflow sewarage,people,coloney,problem,protest
सीवर सफाई के के लिए लोगों ने की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली रोड स्थित शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी उत्तम नगर में ओवरफ्लो सीवर से परेशान लोगों ने बुधवार को जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चार महीने से घरों के सामने जमा गंदे पानी से परेशान होकर कॉलोनीवासियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि चार महीने में वह दो दर्जन से अधिक बार शिकायत दे चुके हैं,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी महज इतने दिनों में एक या दो बार आए और खानापूर्ति कर चलते बने।
विज्ञापन


शहर में सीवर ओवरफ्लो समस्या नासूर बन चुकी है। समाधान नहीं होने के चलते लोग प्रदर्शन करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि मुख्य सीवर लाइन चोक होने के कारण गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। गंदे पानी से आए दिन बच्चे बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन


रिहायशी क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की फैक्ट्री भी बड़ी समस्या
सरकार की ओर से रावतुलाराम स्टेडियम के पास सेक्टर-11 औद्योगिक क्षेत्र के लिए विकसित किया गया है। उत्तम नगर निवासी पवन पहलवान ने बताया कि  व्यवसायिक क्षेत्र के पास में होने के कारण यहां पर लोग छोटी बड़ी फैक्ट्रियां चला रहे हैं। इनमें खाद्य पदार्थों की फैक्ट्री सर्वाधिक हैं। यहां के लोगों का कहना है कि इन फैक्ट्रियों से निकलने वाले डालडा घी से कॉलोनी की मैन सीवर लाइन चोक हो गई है। इससे लाइन ओवरफ्लो हो रही है। ठीक तरीके से सफाई नहीं होने के कारण दिनरात पानी गलियों में निकलता रहता है। यही कारण है कि यहां की गलियां तालाब बन चुकी हैं। इतना ही नहीं यहां पर सफाई कर्मचारी भी मुश्किल से ही पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीवेंस कमेटी के साथ उपायुक्त से भी लगा चुके हैं गुहार
स्थानीय निवासियों ने बताया कि कॉलोनी की प्रत्येक गली मेें हालात खराब हो चुके हैं। शिकायतों के बावजूद यहां पर कोई कार्रवाई नहीं होती। वह अपनी समस्या कष्ट निवारण समिति के बैठक के साथ उपायुक्त तक के सामने रख चुके हैं। बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करने के साथ ही यदि सही तरीके से सफाई की जाए तो समाधान हो सकता है।

रिटायर्ड फौजी एवं कर्मचारी रहते है यहां पर
शहर के उत्तम नगर एवं विजय नगर में अधिकतर आबादी रिटायर्ड फौजियों एवं अन्य कर्मचारियों की है। रिटायरमेंट के बाद सुकून से जिदंगी जीने की योजना के साथ जिंदगी भर की कमाई यहां पर लगाने के बावजूद लोग बेसिक जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में भी समाधान के लिए आए दिन पहुंचते हैं। लेकिन प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं होता है।
-----------------
परेशानी लोगों की जुबानी-
चार महीने से ज्यादा समय हो गया। ओवरफ्लो के बाद सारा गंदा पानी उनकी गली में भर जाता है। कई बार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हो पाया।
कविता- ग्रहणी
--
कॉलोनी की अधिकतर गलियां गंदे पानी से लबालब भरी हुई हैं। कर्मचारी महज खानापूर्ति कर चलते बनते हैं। समाधान की ओर कोई ध्यान नहीं देता है।
-जगतसिंह, रिटायर्ड कर्मचारी
---
यहां पर खाद्य पदार्थों की फैक्ट्रियों से निकलने वाले घी से मेन लाइन चोक हो चुकी है। ओवरफ्लो सीवर का पानी गलियों में भरने से वह तालाब में तब्दील हो गईं हैं।
-सूरतसिंह, कॉलोनीवासी  
------------
सरकार जोर-शोर से स्वच्छता अभियान चला रही है। लेकिन अधिकारियों की मनमानी के चलते हमारे यहां पर गंदगी के तालाब बन गए हैं। कोई नहीं सुनवाई नहीं होती।
रामगोपाल, निवासी 27 फुटा रोड
-----प-----
चार महीनों में बीस से अधिक बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के रजिस्टर में समस्याएं दर्ज करवाई जा चुकी हैं। नतीजा यह रहा कि कॉलोनी गंदगी के नाले में तब्दील हो चुकी है।

सुंदरलाल, उत्तम नगर
----------
यह पहली बार नहीं है। जबसे कॉलोनी बनी है, कर्मचारी यहां के लोगों की सुध लेना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं। यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ अन्य किसी विकल्प पर विचार किया जाएगा।
राजेंद्र सिंह, स्थानीय निवासी
----------
वर्जन- मामला संज्ञान में नहीं था। यदि ऐसा है तो यहां पर कर्मचारियों को लगाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
दलबीर सिंह, एसई, पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed