फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Organizations raised their voice regarding their demands and demonstrated

Rewari News: संगठनों ने मांगों को लेकर उठाई आवाज, किया प्रदर्शन

Wed, 25 Feb 2026 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Organizations raised their voice regarding their demands and demonstrated
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
रेवाड़ी। विभिन्न मजदूर संगठनों ने मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नेहरू पार्क से सचिवालय तक मार्च निकाला। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले प्रदेश महामंत्री हवा सिंह की अगुवाई में विभिन्न संगठनों के कर्मचारी नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने सरकार पर निजीकरण को बढ़ावा देने और कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ ने मांग की है कि सभी कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को एचकेआरएनएल में शामिल किया जाए। बिजली निगम कर्मचारियों को अंशदायी पेंशन की बजाय हरियाणा सिविल सेवा पेंशन स्कीम में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्टूबर 2025 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ, सीपीएलओ को पूर्ण कर्मचारी का दर्जा देकर पंचायत विभाग के अधीन करने व आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed