फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Opportunity... Portal opens again for graduation admission

Rewari News: मौका...स्नातक में प्रवेश के लिए फिर खुला पोर्टल

Tue, 05 Aug 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Opportunity... Portal opens again for graduation admission
फोटो : 3राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दस्तावेजों का सत्यापन करते अध्यापक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यार्थियों के अनुरोधों को देखते हुए स्नातक (यूजी) प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पोर्टल को दोबारा खोल दिया है। अब तक दाखिला लेने से वंचित रहे विद्यार्थी अब 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
तीन मेरिट सूची जारी होने के बाद भी जिले के राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न संकायों में स्नातक प्रथम वर्ष में 30 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। इसी को देखते हुए महाविद्यालयों ने निदेशालय से प्रवेश पोर्टल को खोलने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी और स्व-वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों से कहा गया है कि वे नियमों का पालन करते हुए कार्रवाई करें। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बीए की 320 सीटों पर 176 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। बीकॉम में 160 में 110 और बीएससी में 80 सीटों में सिर्फ 33 छात्रों को प्रवेश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजकीय महाविद्यालय कंवाली में बीए की 420 सीटों पर 220 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। बीकॉम में 80 में से 40, बीसीए में 60 सीटों में 45 और बीएससी में 160 सीटों पर सिर्फ 60 छात्रों को प्रवेश मिला है।
वर्तमान में अधिकतर विद्यालयों में सीटें रिक्त हैं। अब इन रिक्त सीटों को भरने के विद्यार्थी एक मौका और दिया गया है। इसके तहत विद्यार्थी अब केवल रजिस्ट्रेशन करा कर सीधे दाखिला ले सकते हैं। वहीं दाखिला नोडल अधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय से अधिकतर रिक्त सीटें भरी जा सकेंगी।
-
महाविद्यालयों में हैं कुल 9 हजार सीटें
जिले के महाविद्यालयों में कुल 9 हजार सीटें हैं जिनमें से केवल बीए प्रथम वर्ष में 4880 सीटें हैं। इन पर 3405 आवेदन आए हैं। कॉलेजों में बीकॉम प्रथम वर्ष में कुल 1080 सीटों पर 880, बीएससी इन फिजिक्स साइंस में कुल 1740 सीटों पर 1090, बीएससी मेडिकल विद्यार्थियों के लिए कोसली स्थित राजकीय कॉलेज में 80 सीटों पर 70, सेक्टर 18 स्थित गर्ल्स कॉलेज रेवाड़ी में 160 सीटों पर 139 आवेदन आए हैं।


राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दाखिले की स्थिति
कोर्स -- कुल सीटें-- चयनित-- रिक्त सीटें
बीए-- 320- -176- -144
बीकॉम-- 160- -110- -50
बीएससी--80- -33- -44
-
राजकीय महाविद्यालय कंवाली में दाखिले की स्थिति
कोर्स-- कुल सीटें-- चयनित-- रिक्त सीटें
बीए- -420- -220- -200
बीकॉम--80- -40- -40
बीसीए--60- -45- -15
बीएससी--160- -60- -100
वर्जन
हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न महाविद्यालयों में यूजी (स्नातक) प्रथम वर्ष के प्रवेश पोर्टल को दोबारा खोल दिया है। अब इच्छुक विद्यार्थी 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।-डॉ. मनु कुमार, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed