{"_id":"682a24ad25928ecbd906854f","slug":"operation-sindoor-is-proof-of-indias-military-power-and-strategic-capability-mp-inderjit-singh-rewari-news-c-198-1-rew1001-219707-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपेरशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति और रणनीतिक क्षमता का प्रमाण : सांसद इंद्रजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपेरशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति और रणनीतिक क्षमता का प्रमाण : सांसद इंद्रजीत सिंह
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब। संवाद
रेवाड़ी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में रविवार सुबह जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया। सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित यह यात्रा स्थानीय महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक नजदीक लघु सचिवालय पर संपन्न हुई। यात्रा में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग और मातृशक्ति की भागीदारी रही। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यात्रा में नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा ऑपरेशन सिंदूर भारत सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह ऑपेरशन भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, रणनीतिक कुशलता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल भारत की सैन्य ताकत का परिचायक है, बल्कि यह विश्व समुदाय को यह संदेश भी देता है कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है। पूरी दुनिया ने भारतीय सेना का पराक्रम देखा और उसका सम्मान किया है। यात्रा में रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली से विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली सहित पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल भी शामिल हुए।
-- -- -- -- -- -
1011 फीट का तिरंगा लेकर निकाली यात्रा
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने बताया कि रविवार को सुबह से ही लोग तिरंगा यात्रा के लिए जमा होने लगे। उन्होंने बताया कि इस 1011 फीट का तिरंगा लेकर यात्रा निकाली गई। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, युवा सभी के हाथों में तिरंगा झंडा नजर आ रहा था। पूरी रेवाड़ी मां भारती के जयकारों से गूंजने लगी। यह यात्रा जिला सचिवालय के नजदीक शहीदी स्मारक पर जाकर संपन्न हुई। जहां पर सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। इस तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक, धार्मिक संगठन व गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
जवानों के साहस का जीता-जागता प्रमाण
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा यह अभियान भारत की सैन्य शक्ति, सटीक योजना और जवानों के साहस का जीता-जागता प्रमाण है। यह नया भारत है जो अपने सैनिकों के पराक्रम से ना केवल दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है बल्कि आतंकवादियों को उनके घर मे घुसकर मारता है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उन सभी वीरों को भी समर्पित है जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से देश की एकता, अखंडता और सैनिकों के सम्मान में सदैव अग्रसर रहने की अपील की। शहीद स्मारक पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।