{"_id":"66aff63520b18a81750346d4","slug":"open-manholes-in-the-city-are-giving-rise-to-accidents-rewari-news-c-198-1-rew1001-207734-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शहर में खुले पड़े मैनहोल हादसे को दे रहे दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शहर में खुले पड़े मैनहोल हादसे को दे रहे दावत
Mon, 05 Aug 2024 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 15रेवाड़ी। मधु विहार में खुला पड़ा मैनहोल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के विभिन्न मोहल्लों में खुले पड़े मैनहोल खतरनाक साबित हो रहे हैं। इसके कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं खुले मैनहोल से आसपास बदबू फैली रहती है। मोहल्ले के लोगों में जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति भारी रोष है।
खुले मैनहोल पर ढक्कन लगाने के प्रति संबंधित विभाग गंभीर नहीं है। संबंधित अधिकारियों को शायद सोनीपत और फरीदाबाद जैसे हादसे का इंतजार है। सोनीपत में मैनहोल और फरीदाबाद में खुले नाले में गिरने से एक-एक युवक की मौत हो चुकी है।
रेवाड़ी जनस्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बनवारी लाल का गृह जनपद है। इसके बाद भी यहां की स्थिति बदतर है। शहर के ब्रास मार्किट, कोर्ट के नए चैंबर, सेक्टर चार, नेहरू पार्क, वेयर हाउस के सामने, दिल्ली रोड, मधु विहार, सदर थाना रोड आदि जगहों पर सीवर के ढक्कन खुले पड़े हैं।
विज्ञापन
मोहल्लावासियों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी मैनहोल पर ढक्कन नहीं लगाए गए। मधु विहार के मनोज जोशी ने बताया कि कॉलोनी में दो मैनहोल के ढक्कन खुले हैं। अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। सेक्टर चार के सोनू सिंह ने बताया कि कई दिनों से सीवर का मैनहोल खुला है।
ऐसे में हादसा होने की आशंका रहती है। प्रशासन मैनहोल पर ढक्कन लगवाए।्