{"_id":"663f043736ba2165bb0fe943","slug":"opd-in-civil-hospital-crosses-1300-rewari-news-c-198-1-rew1001-204293-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सिविल अस्पताल में ओपीडी 1300 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सिविल अस्पताल में ओपीडी 1300 पार
Sat, 11 May 2024 11:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 11 May 2024 11:07 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। ओपीडी में आंखों की जांच करती महिला चिकित्सक। संवाद
रेवाड़ी। बढ़ती गर्मी से लोग उल्टी, दस्त और बुखार के शिकार हो रहे हैं। प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 15 दिन पहले की तुलना में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। अस्पतालों में 40 फीसदी मरीज उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित आ रहे है। नागरिक अस्पताल में दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। ओपीडी 1300 के करीब पहुंच गई है। इससे पहले 700-800 रहती थी।
इसके अलावा अस्पताल के नेत्र विभाग में एलर्जी से पीड़ित मरीजों की ओपीडी में भी इजाफा हुआ है। नेत्र विभाग में रोजाना 150 के करीब मरीज आते थे, जोकि अब बढ़कर 250 हो गए हैं। डाक्टरों का कहना है कि गर्मी से होने वाली बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
बढ़ती गर्मी के साथ ही जानवरों में भी चिड़चिड़ापन शुरू हो जाता है। गर्मी में परेशान कुत्ते चिड़चिड़ाहट के कारण लोगों को शिकार भी बना लेते है। इस समय अस्पतालों में कुत्ते काटने के मरीज भी काफी आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में रोजाना 35 से 40 मरीज कुत्तों के काटने के आ रहे है। हालांकि नागरिक अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कई सीएचसी व पीएचसी में इंजेक्शन नहीं है। सरकारी अस्पताल में जहां रैबीज का इंजेक्शन 100 रुपये में लगाया जाता है वहीं प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन की कीमत 350 रुपये के करीब है।
विज्ञापन
इंसेट
गर्मी में ताजा भोजन ही करें
इस मौसम में दूषित पानी पीने से डायरिया, हैजा व टायफायड आदि हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों को धूप में न निकले दें। यदि बाहर निकलना जरूरी हो तो पानी पीकर निकलें। गर्मी में ताजा भोजन ही करें। बाहर की चीजों से परहेज करें। धूप से बचाव के लिए छाता लेकर व गमछे से चेहर ढककर निकलें।
वर्जनगर्मी में नागरिक अस्पताल के नेत्र विभाग की ओपीडी 40 फीसदी बढ़ गई है। रोजाना 150 के करीब मरीज आ रहे थे, जोकि अब बढ़कर 250 हो गए हैं। तेज धूप, गर्मी और गर्म हवा की वजह से लोगों की आखों में एलर्जी, खुजली, पानी आना, जलन, आंखें लाल होना व चिपक जाने की शिकायत आ रही है। बिना सलाह के आंखों में कोई दवा न डालें।-डॉ. कंचन यादव, नेत्ररोग विशेषज्ञ।