फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   OPD crossed 1200, 40 percent of viral and 30 percent of eye patients

Rewari News: ओपीडी 1200 पार, वायरल के 40 और आंखों के आए 30 फीसदी मरीज

Tue, 26 Dec 2023 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 26 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
OPD crossed 1200, 40 percent of viral and 30 percent of eye patients
रेवाड़ी। मौसम का मिजाज बदलने की वजह से अब अस्पताल में वायरल के मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है। तापमान में उतार चढ़ाव होने की वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल बुखार तेजी से पैर पसार रहा है। यह सबसे ज्यादा बच्चों और उम्र दराज लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन

अस्पतालों में आने वाले करीब 40 प्रतिशत लोग वायरल बुखार से ग्रस्त हैं। सोमवार को 1200 के करीब ओपीडी दर्ज हुई है, जिसमें से 350 से 400 मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम के दर्ज हुए हैं। 80 से 100 मरीज छोटे बच्चे थे, उन्हें भी सर्दी, खांसी और जुकाम की शिकायत थी। सोमवार को छुट्टी होने के कारण मंगलवार को अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं, पर्ची कटाने के लिए भी मारामारी चली। क्योंकि लाइन काफी लंबी हो चुकी थी। लाइन लंबी होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को उठानी पड़ी। दूसरी तरफ निजी क्लीनिक और अस्पतालों में भी वायरल के मरीजों की भरमार रही।
विज्ञापन


प्रदूषण का स्तर बढ़ने की वजह से सांस की तकलीफ और आंखों में जलन के मरीज भी अब फिर से आने शुरू हो चुके हैं। हालांकि अभी ऐसे मरीज ज्यादा नहीं आ रहे हैं। मगर मौसम बदलने की वजह से अस्पताल में आंखों की ओपीडी जरूर बढ़ रही है। लोगों को आंखों में रूखापन, आंखों से पानी आना व अन्य शिकायतें हो रही है। चिकित्सकों ने ठंड से बचने की सलाह दी है। ऐसे मरीजों की संख्या कुल ओपीडी का 30 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलते मौसम में लोग सावधानी बरतें

चिकित्सकों के मुताबिक खानपान और रहन-सहन पर ध्यान दिया जाए तो मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है। बुखार से बचने के लिए मच्छरों से बचें और घर और आसपास सफाई रखें, जिससे मच्छर न पनपें। ठंडी चीजों का सेवन न करें क्योंकि इससे सर्दी, खांसी, जुकाम की शिकायत होती है। ठंडे पानी को भी नहीं पीना चाहिए। पानी को हल्का गर्म करके ही पीना लाभदायक है। घर से बाहर निकलें तो सर्दी के कपड़े पहन कर ही निकलें। छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कोट
ठंड की शुरुआत हो चुकी है। विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छोटे बच्चों का ध्यान जरूर रखें। गर्म कपड़े पहन कर ही घर से निकलें।

-डॉ. अशोक, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed