{"_id":"662429419e3e60bb150031d9","slug":"only-satguru-gives-relief-from-heat-gyananand-rewari-news-c-198-1-rew1001-203472-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापों से छुटकारा सतगुरु ही दिलाते हैं : ज्ञानानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापों से छुटकारा सतगुरु ही दिलाते हैं : ज्ञानानंद
Sun, 21 Apr 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। समारोह में पुस्तक का लोकार्पण करते संत महात्मा। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव गोकलगढ़ स्थित स्वामी नितानंद आश्रम में नवनिर्मित गुरु गुमानी राम सरोवर का लोकार्पण किया गया। कुरुक्षेत्र से आए गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि जीवन में हर इंसान को भौतिक, दैहिक तथा दैविक तापों से गुजरना पड़ता है। इन तीनों तापों से छुटकारा केवल संत महात्मा तथा सतगुरु ही दिलाते हैं।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जटेला धाम के पीठाधीश्वर तथा गोकलगढ़ आश्रम के संचालक आध्यात्मिक विचारक महंत स्वामी राजेंद्र दास महाराज ने की। इस अवसर पर आयोजित मंगलाचरण जाप, हवन-यज्ञ अखंड-पाठ, प्रवचन-सत्संग तथा भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर दादू पीठ नरेना धाम जयपुर से पधारे दादू संप्रदाय के आचार्य स्वामी ओमप्रकाश दास महाराज ने गुरु महिमा को रेखांकित करते हुए गुरु स्मृति में बनाए गए सरोवर को ऐतिहासिक कार्य करार दिया। समारोह में स्वामी नितानंद महाराज तथा उनके गुरु गुमानी राम महाराज के संदर्भ में अनेक संत महात्माओं ने अपने विचार रखे। इनमें ऋषिकेश से पधारे स्वामी रमेशानंद महाराज, गुजरात से पधारे स्वामी कल्लू नाथ महाराज, बद्रीनाथ से पधारे स्वामी पुष्कर आनंद महाराज, जींद से पधारे स्वामी सूर्यानंद सरस्वती महाराज, गुरुग्राम आश्रम से कृष्णानंद महाराज, नरेना से सुखदेव महाराज,सीहा आश्रम से स्वामी नरोत्तम दास महाराज तथा टांकड़ी आश्रम से स्वामी कमल सागर महाराज, बाबा मनसाराम महाराज, स्वामी रामानंद महाराज, अनीता महाराज, सज्जन दास महाराज तथा अशोक आनंद महाराज आदि रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया के हरियाणवी महाकाव्य ''''सतगुरु नितानंद महाराज'''' का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर रमेश चंद्र शर्मा, डॉ. लक्ष्मी नारायण, संजय गुप्ता, कवि दलबीर फूल, गायक मुकेश जांगड़ा आदि ने पुस्तक लोकार्पण व चर्चा के विभिन्न प्रभार संभाले।
इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. जेपी यादव, राव बिजेंद्र सिंह, सुधीर भार्गव, संजय गुप्ता, सुभाष सोनी, देवेंद्र चेयरमैन डॉ. जब्बर सिंह, राजीव दलाल, मानसिंह, नेकीराम, पुरुषोत्तम, आजाद सरपंच, डॉ. रोहताश, प्रवीण स्वामी, डॉ. समुद्र कौशिक, सविता देवी, सुनीता, आजाद, राकेश, कृष्ण, देवीसिंह,ज्ञानचंद, पवन,प्रदीप, दीपक, अजय, धर्मेंद्र रतिपाल आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।