फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Only 480 children sent their names in the Inspire Award Scheme

Rewari News: इंस्पायर अवॉर्ड योजना में 480 बच्चों ने ही भेजे नाम

Wed, 03 Sep 2025 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Only 480 children sent their names in the Inspire Award Scheme
रेवाड़ी।विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और विज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना में जिले की स्थिति निराशाजनक बनी हुई है। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित इस योजना में अब तक जिले से केवल 480 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं, जबकि लक्ष्य 1350 आवेदन का था।
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर तय की गई है, लेकिन अब तक के रुझान को देखते हुए लक्ष्य पूरा होना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। योजना में राजकीय विद्यालयों की भागीदारी अपेक्षाकृत बेहतर रही है, जबकि निजी स्कूलों की ओर से लापरवाही देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

गंभीर स्थिति यह है कि जिले के 152 राजकीय विद्यालयों से एक भी आवेदन नहीं भेजा गया है। इस पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेनू यादव ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते पोर्टल पर पंजीकरण कर नवाचार आइडिया अपलोड करें और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष चयनित हुए थे 30 नवाचार : पिछले वर्ष जिले के 30 विद्यार्थियों के नवाचार राज्यस्तर पर चयनित हुए थे। इन नवाचारों में समाज की समस्याओं का समाधान और भविष्य को नई दिशा देने वाले विचार शामिल थे। चयन के बाद सभी को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed