{"_id":"6a5d1ba9f91cdc3eda04d024","slug":"online-registration-for-postgraduate-admissions-will-continue-until-july-26-the-merit-list-will-be-released-on-the-29th-rewari-news-c-198-1-fth1001-242106-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए 26 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण, मेरिट सूची 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए 26 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण, मेरिट सूची 29 को
Mon, 20 Jul 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में दाखिले का शेड्यूल जारी हो गया है। जिले के महाविद्यालयों में 580 सीटों पर दाखिले होंगे। अभ्यर्थी 26 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन पत्र में संशोधन 27 जुलाई तक किए जाएंगे। 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
प्रवेश प्रक्रिया के तहत 29 जुलाई को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी, जबकि 30 जुलाई को अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 31 जुलाई से 2 अगस्त तक ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
इसके बाद 3 अगस्त से 10 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इस अवधि में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों से 100 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। वहीं 12 अगस्त से 18 अगस्त तक प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को प्रति दिन 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन करते समय विद्यार्थियों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लाने होंगे। इनमें सत्यापित परिवार पहचान-पत्र, आधार कार्ड, 10वीं,12वीं व स्नातक की मार्कशीट, फोटो, चरित्र प्रमाण-पत्र अनिवार्य हैं।
आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए जाति प्रमाण-पत्र तथा हरियाणा रिहायशी प्रमाण-पत्र भी अनिवार्य है। वहीं हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी लाना अनिवार्य है।
कॉमर्स में सर्वाधिक 180, भूगोल व राजनीति विज्ञान में 120-120 सीटें
शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 में एमकॉम में 60, एमएससी भूगोल में 40 सीटें और राजकीय महाविद्यालय बावल में एमए संस्कृत में 40 और राजकीय महाविद्यालय पाली में एमसीए में 40 सीटें हैं। राजकीय महाविद्यालय कोसली में एमएससी गणित में 40, राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा में एमए राजनीति विज्ञान में 40 सीटें, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, केएलपी महाविद्यालय रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, एमएससी भूगोल में 40 सीटें हैं। आरडीएस महाविद्यालय रेवाड़ी में एमए हिंदी में 40, एमए राजनीति विज्ञान में 40, एमकॉम में 40 और एमए इतिहास 40 सीटें हैं।
वर्जन :
महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वालों के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में पोर्टल पर पंजीकरण के बिना दाखिले की अनुमति नहीं दी जाएगी। -डॉ. मनु कुमार, एडमिशन नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।