{"_id":"6547d97ae8ac38cf0a01f2a6","slug":"online-applications-will-be-submitted-till-7th-for-admission-in-jnv-naichana-rewari-news-c-198-1-rew1001-6260-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जेएनवी नैचाना में प्रवेश के लिए 7 तक जमा होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जेएनवी नैचाना में प्रवेश के लिए 7 तक जमा होंगे ऑनलाइन आवेदन
Sun, 05 Nov 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 नवंबर कर दी है। इसके लिए विद्यार्थियों को किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। योग्य विद्यार्थी 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए जेएनवी की आधिकारिक वेबसाइट पर 7 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीसी एवं अध्यक्ष जवाहर नवोदय विद्यालय समिति नैचाना राहुल हुड्डा ने बताया कि आवेदन जमा करने के लिए छात्रों या अभिभावकों को ऑनलाइन पोर्टल navodaya.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए पहले होम पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज कर दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश चयन परीक्षा के माध्यम से दिया जाएगा। यह परीक्षा 10 फरवरी 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से होगी. जिसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा या प्रवेश से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी व अभिभावक एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।