{"_id":"6192af9b5110094dc606053b","slug":"online-applications-will-be-made-from-today-for-admission-in-b-ed-rewari-news-rtk6299460141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड में दाखिले को आज से होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड में दाखिले को आज से होंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर से संबद्ध रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के शिक्षण महाविद्यालयों में बीएड में दाखिले के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। सत्र 2021-22 के लिए प्रथम वर्ष में दाखिले हेतु विश्वविद्यालय डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.आइजीयू.एसी.इन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के 70 राजकीय, अनुदान प्राप्त और स्वपोषित शिक्षण महाविद्यालयों में बीएड की करीब सात हजार सीटें हैं। इसके अलावा रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले में नौ एमएड के शिक्षण महाविद्यालय हैं, जिनमें 450 सीटें हैं।
-------------
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
आईजीयू की तरफ से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार सामान्य कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन-कम-पंजीकरण काउंसिलिंग फीस 1000 रुपये तथा एससी, बीसी (नान क्रीमीलेयर), दिव्यांग के लिए 625 रुपये फीस निर्धारित की गई है। दाखिला फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से भरनी होगी। वहीं दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ली जा सकती है।
---------------
यह रहेगा ऑनलाइन आवेदन करने का शेड्यूल
राजकीय, अराजकीय महाविद्यालयों में बीएड के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 से 30 नवंबर तक होंगे। स्वपोषित महाविद्यालयों में बीएड के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 नवंबर से 30 दिसंबर तक होंगे। वहीं स्वपोषित महाविद्यालयों में एमएड में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर से एक जनवरी के बीच होंगे। इसी क्रम में दाखिले से संबंधित काउंसिलिग, वरीयता सूची और फीस आदि से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन
मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। विद्यार्थी आवेदन विश्वविद्यालय की तरफ से दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर आवेदन करें ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। - डॉ. सुषमा यादव, डायरेक्टर, विवेकानंद कॉलेज डहीना।