फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Online application for Agniveer recruitment will start from 8th February.

Rewari News: अग्निवीर भर्ती के लिए 8 फरवरी से होगा ऑनलाइन आवेदन

Wed, 10 Jan 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Online application for Agniveer recruitment will start from 8th February.
रेवाड़ी। अग्निपथ योजना के तहत 2024-25 की भर्ती प्रक्रिया के लिए 8 फरवरी से 21 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

निदेशक सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी कर्नल आनंद साकले ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को प्रति आवेदक 250 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। पहला चरण ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा व द्वितीय चरण भर्ती रैली का होगा। भर्ती में शामिल होने के इच्छुक युवा को अपना नाम वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 मार्च के उपरांत बंद कर दी जाएगी।
कर्नल आनंद साकले ने बताया कि रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ जिले के जिस युवा का जन्म 1 अक्तूबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच हुआ है और दसवीं या बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण किया है या परीक्षा में शामिल हुआ है, आवेदन कर सकता है, बशर्ते वह अन्य सभी शर्तें पूरी कर रहा हो।
विज्ञापन


सभी आर्म्स फोर्स के लिए

अग्निवीर जनरल ड्यूटी, लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास पद सभी आर्म्स फोर्स के लिए हैं। जिन युवाओं ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी हों वे इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी युवा अपने निजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार अपना ऑनलाइन फार्म खोले उसे बंद करने से पहले सबमिट बटन अवश्य दबाए। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें और योजना के बारे में समझ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुड़ने की आवश्यकता नहीं

कर्नल आनंद साकले ने कहा कि अग्निवीर आर्मी रैली प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है। किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुड़ने की आवश्यकता नहीं है। सेना भर्ती से पूर्व किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल नहीं करवाती है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधी अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वह आर्मी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकता है। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।


बोनस अंक मिलेंगे

एनसीसी ए और बी के लिए 5 और 10 अंक बोनस के रूप में मिलेंगे। एनसीसी सी सर्टिफिकेट के लिए जीडी श्रेणी में 20 और बाकी श्रेणी में 15 अंक मिलेंगे। गणतंत्र दिवस भागीदारी के अतिरिक्त 5 अंक मिलेंगे। आवेदन प्रक्रिया का तरीका और ऑनलाइन परीक्षा का तरीका समझने के लिए वेबसाइट पर वीडियो अवश्य देखें। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के पांच स्थान भरने आवश्यक हैं।

आईटीआई व कौशल योग्य उम्मीदवारों के लिए बोनस अंक निम्नानुसार है
(1) 10वीं प्लस दो साल का आईटीआई कोर्स- 20
(2) 10वीं प्लस 2/3 साल का डिप्लोमा -30
(3) 12वीं प्लस एक साल का आईटीआई कोर्स-30
(4) 12वीं प्लस दो साल का आईटीआई कोर्स-40
(5) 12वीं प्लस डिप्लोमाधारक-50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed