{"_id":"61155daa8ebc3ecc01250bb1","slug":"online-application-could-not-start-in-graduation-rewari-news-rtk620786689","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार पहचान पत्र के विकल्प ने बढ़ाई परेशानी, नहीं शुरू हो सके ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार पहचान पत्र के विकल्प ने बढ़ाई परेशानी, नहीं शुरू हो सके ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कॉलेजों में स्नातक के दाखिलों को लेकर उच्च्तर शिक्षा निदेशालय की ओर से अगले सप्ताह शेड्यूल जारी किया जा सकता है। आवेदन को लेकर पोर्टल पर मॉकड्रिल की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
निदेशालय की ओर से दाखिलों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कॉलेजों की ओर से एडमिशन को लेकर सीट, कोर्स की फीस आदि जानकारी मांगी जा रही थी। वहीं इस बार दाखिला पोर्टल पर परिवार पहचान पत्र के विकल्प के चलते कॉलेजों को माकड्रिल के दौरान परेशानियों का सामना पड़ रहा है। निदेशालय की ओर से कालेजों को मॉकड्रिल के दौरान आने वाली तकनीकी खामियों को लेकर आदेश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर के कृष्णा नगर स्थित रीजनल सेंटर में भी आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 से बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दी गई है। महिला रीजनल सेंटर में बीए, बीएससी नॉन-मेडिकल, बीकॉम ऑनर्स, एमए अंग्रेजी व एमए राजनीति विज्ञान में छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
अपडेट होगा दाखिले जारी का शेड्यूल
पोर्टल पर खामियों के चलते संभावित शेड्यूल हो हटाया गया है। वहीं जल्द दाखिला शेड्यूल जारी करने का अपडेट डाला गया है। पोर्टल पर उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से करीब दो सप्ताह पहले पोर्टल पर दाखिले का संभावित शेड्यूल जारी किया गया था। वहीं अब दाखिला शेड्यूल का अपडेट डाला गया है। इसको लेकर अगले सप्ताह दाखिलों का शेड्यूल जारी किया जा सकता है। जिले के 18 राजकीय, सरकारी अनुदान प्राप्त कालेजों में लगभग साढ़े दस हजार सीटों पर दाखिले होने हैं।
विज्ञापन
पोर्टल पर परिवार पहचान पत्र का विकल्प होने से परेशानी
पोर्टल पर परिवार पहचान पत्र का विकल्प होने के कारण कॉलेजों को मॉकड्रिल के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार पहचान पत्र के विकल्प के बाद अगला पेज न खुलने के कारण पोर्टल पर खामियां देखने को मिल रही हैं। मॉकड्रिल के दौरान आने वाली तकनीकी खामियों के बारे में निदेशालय को अवगत कराने के आदेश दिए गए हैं।
खामियों को लेकर निदेशालय को कराया अवगत
राजकीय महाविद्यालय, कोसली के प्राचार्य सुधीर यादव ने बताया कि पोर्टल पर मॉकड्रिल के चलते जो खामियां सामने आई हैं, उनको लेकर निदेशालय को अवगत कराया गया है। ताकि खामियों को दूर किया जा सके। इस कारण आवेदन करते समय विद्यार्थियों को परेशानी न हो। दाखिलों का शेड्यूल अगले हफ्ते जारी हो सकता है।