फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Online admission registration started in BPS Regional Center

बीपीएस रीजनल सेंटर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Online admission registration started in BPS Regional Center
भगत फूल सिंह महिला विवि का रीजनल सेंटर। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय के कृष्णा नगर स्थित रीजनल सेेंटर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 10 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद 18 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

रीजनल सेंटर (आरसी) के अनुसार जिले का एक मात्र सरकारी महिला रीजनल सेंटर में बीए, बीएसी (नॉन मेडिकल), बीकॉम (ऑनर्स), एमए (अंग्रेजी) व एमए राजनीति विज्ञान में दाखिले के लिए विवि की साइट पर ऑनलाइन पंजीकरण के साथ आरसी में भी हेल्प डेस्क लगाई है। ताकि छात्राओं का पंजीकरण कराने के लिए सहायता की जा सके। विवि की ओर से छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस की व्यवस्था भी की गई है। वहीं दूसरी ओर एससी छात्राओं की दाखिला फीस पूरी तरह से माफ की गई है। बता दें कि रीजनल सेंटर कोसली क्षेत्र के गांव कृष्णा नगर में स्थित है। लंबे संघर्ष के बाद कोसली क्षेत्र में रीजनल सेंटर स्थापित हो पाया था। रेवाड़ी मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर होने के चलते इस क्षेत्र की छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब रीजनल सेंटर में ही विवि की ओर से सभी सुविधाएं छात्राओं के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

ये रहेगी प्रवेश प्रक्रिया..
ऑनलाइन पंजीकरण: 10 अगस्त तक 2021
पहली मेरिट सूची: 10 अगस्त 2021
दूसरी मेरिट सूची: 21 अगस्त 2021
तृतीय मेरिट सूची: 25 अगस्त 2021
चतुर्थ मेरिट सूची: 28 अगस्त 2021
एक सितंबर से शुरू होगा नया सत्र
विवि की ओर से प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, ताकि छात्राओं को कोरोना से बचाया जा सके। रीजनल सेंटर में लगाई गई हेल्प डेस्क पर भी पूरी कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। विवि प्रशासन की ओर से बताया गया कि एडमिशन के लिए जरूरी कागजात भी अपलोड किए जाने हैं। स्नातक के लिए 10वीं, 12वीं व एम के लिए बीए पास का प्रमाण पत्र जरूरी है। इसके अलावा माइग्रेशन सर्टिफिकेट, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण व गैप ईयर का एफिडेविट जरूरी है। आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, मोबाइल नंबर व एक फोटो भी ऑनलाइन आवेदन करने समय जरूरी है। वहीं एससी छात्राओं केे लिए आय प्रमाण पत्र भी अनिवार्य किया गया है। वहीं विवि के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की ओर से गांव-गांव जाकर छात्राओं व उनके परिजनों को प्रवेश के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसी की डायरेक्टर डॉ. सुषमा जोशी ने बताया कि विवि की ओर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कृष्णा नगर रीजनल सेंटर में इसके लिए हेल्प डेस्क भी लगाई गई है। यहां पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए पूरी निशुल्क व्यवस्था की गई है। 10 अगस्त तक छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। छात्राओं व परिजनों से अपील है कि बेहतर शिक्षा के लिए रीजनल सेंटर में एडमिशन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed