{"_id":"685c40472856c951750a6fc7","slug":"onion-is-being-sold-at-rs-40-per-kg-tomato-price-reached-50-rewari-news-c-198-1-fth1001-221632-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 40 रुपये किलो बिक रहा प्याज, टमाटर का भाव 50 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 40 रुपये किलो बिक रहा प्याज, टमाटर का भाव 50 पहुंचा
Thu, 26 Jun 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 13नई वाली चौक स्थित सब्जी की दुकान। संवाद
रेवाड़ी। बीते एक सप्ताह से सब्जियों के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सब्जियों के एक सप्ताह पहले और अब के भाव में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। इसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
वर्तमान में प्याज और टमाटर के दाम काफी बढ़ चुके हैं। एक सप्ताह पहले प्याज के रेट 20 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो वर्तमान में 40 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रहा है। 20 से 30 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला टमाटर का भाव अब 50 रुपये हो गया है।
नई वाली चौक स्थित सब्जी विक्रेता हरि राम, रमेश, बीर सैनी, निहाल चंद, विजय यादव ने बताया कि सब्जियों के थोक के भाव पहले की अपेक्षा अधिक हो गए हैं। इसके चलते ही सब्जियों के भाव में उछाल आया है। जिले में सब्जी दिल्ली से अधिक आता है। साथ ही रेवाड़ी से भी सब्जी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
सब्जी खरीदने पहुंची गृहिणी रेखा, सरिता, संतोष का कहना है कि सब्जियों के दाम अधिक होने के कारण इसका असर उनके बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले वे सप्ताह भर की सब्जी एक साथ खरीदते थे, लेकिन प्याज, टमाटर व दूसरी सब्जियां महंगी होने के कारण वे अब बजट के हिसाब से कम सब्जियां खरीद रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -
सब्जी मंडी में इस भाव से बिक रही हैं सब्जियां
सब्जी-- - एक सप्ताह पहले का भाव -- वर्तमान भाव
प्याज 20-- -- -40
आलू 20-- 30
गोभी 30-- 50
खीरा 20-- 40
बैंगन 20-- 30
टमाटर 20-30-- 50
शिमला मिर्च 40-- 60
विज्ञापन
वर्तमान में प्याज और टमाटर के दाम काफी बढ़ चुके हैं। एक सप्ताह पहले प्याज के रेट 20 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो वर्तमान में 40 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रहा है। 20 से 30 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला टमाटर का भाव अब 50 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
नई वाली चौक स्थित सब्जी विक्रेता हरि राम, रमेश, बीर सैनी, निहाल चंद, विजय यादव ने बताया कि सब्जियों के थोक के भाव पहले की अपेक्षा अधिक हो गए हैं। इसके चलते ही सब्जियों के भाव में उछाल आया है। जिले में सब्जी दिल्ली से अधिक आता है। साथ ही रेवाड़ी से भी सब्जी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
सब्जी खरीदने पहुंची गृहिणी रेखा, सरिता, संतोष का कहना है कि सब्जियों के दाम अधिक होने के कारण इसका असर उनके बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले वे सप्ताह भर की सब्जी एक साथ खरीदते थे, लेकिन प्याज, टमाटर व दूसरी सब्जियां महंगी होने के कारण वे अब बजट के हिसाब से कम सब्जियां खरीद रही हैं।
सब्जी मंडी में इस भाव से बिक रही हैं सब्जियां
सब्जी
प्याज 20
आलू 20
गोभी 30
खीरा 20
बैंगन 20
टमाटर 20-30
शिमला मिर्च 40