{"_id":"6146094c8ebc3ee5300283b7","slug":"one-youth-killed-one-injured-in-road-accident-rewari-news-rtk624393173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक कार ने बाइक सवार दो कंपनी कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे में कंपनी के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कसौला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
कसौला पुलिस जांच अधिकारी ने प्रदीप ने बताया राजस्थान के अजरका निवासी पवन और उसका दोस्त दीपक रेवाड़ी से घर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर एक सफेद रंग की कार ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पवन और दीपक दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पवन और दीपक दोनों को घायल हालत में बावल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस की टीम भी अस्पताल में पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक अविवाहित था। पुलिस ने पवन की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।