फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One year imprisonment for check bounce

Rewari News: चेक बाउंस होने पर दोषी को एक साल की सजा

Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
One year imprisonment for check bounce
रेवाड़ी। सीजेएम कोर्ट ने चेक बाउंस के मामले में दोषी को एक साल की सजा एवं 6 लाख रुपये देने के आदेश दिए हैं। दोषी ने सात साल पूर्व 4 लाख रुपये उधार लेकर नहीं लौटाए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम जिले के कस्बा पटौदी के समीप गांव मेहणियावास निवासी बलबीर परचून की दुकान चलाते हैं। उनका खाता रेवाड़ी के बैंक में है। रेवाड़ी के गांव जाट सायरावास निवासी जय नारायण से बलबीर की अच्छी जान पहचान थी। जय नारायण ने बलबीर से 4 लाख रुपये उधार मांगे। 1 दिसंबर 2015 को बलबीर ने जयनारायण को 4 लाख रुपये दे दिए। 7 दिसंबर 2016 को जयनारायण ने पैसे लौटाने की एवज में बलबीर को 4 लाख रुपये का एक चेक दिया। इस चेक को जब बलबीर ने अपने बैंक खाता में लगाया तो पता चला कि उस पर हस्ताक्षर ही गलत है। इसके चलते चेक बाउंस हो गया। इसके बाद बलबीर ने अपने पैसे मांगे तो जय नारायण आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन

बलबीर ने अपने एडवोकेट हेमंत कुमार लूथरा के मार्फत रेवाड़ी कोर्ट में जयनारायण के खिलाफ वाद दायर किया। एडवोकेट हेमंत कुमार लूथरा ने बताया कि सुनवाई के दौरान दोषी पक्ष की तरफ से कहा गया कि जयनारायण के बेटे ने गलती से हस्ताक्षर कर चेक दिया था, जिसकी वजह से बाउंस हुआ। हेमंत लूथरा ने बताया कि दोषी पक्ष की इस दलील को कोर्ट ने नहीं माना। एडवोकेट हेमंत लूथरा ने बताया कि मामले में सुनवाई करते हुए सीजेएम विनीत सपड़ा की कोर्ट ने जयनारायण को दोषी मानते हुए 1 साल की सजा और पीड़ित पक्ष को 6 लाख रुपये देने का आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed