फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One way to 5 km circular road

5 किलोमीटर सरकुलर रोड को किया वन वे

Wed, 01 Dec 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
One way to 5 km circular road
बावल चौक से नाईवाली चौक की ओर जाते वाहन। - फोटो : Rewari
शहर के पांच किलोमीटर लंबे सरकुलर रोड पर बुधवार से वन वे प्रोजेक्ट के तहत ट्रायल शुरू हुआ। इस प्रोजेक्ट के तहत 7 दिसंबर तक परीक्षण के तौर वाहन घड़ी की सुई की दिशा में चलेंगे। जाम की स्थिति से निजात पाने के लिए पुलिस व प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट को परीक्षण के तौर पर चलाया गया है। एंबुलेंस को आपातकालीन स्थिति में छूट दी गई है। अगर पुलिस व प्रशासन की ओर से यह प्रयोग सफल होता है तो इसे भविष्य में लागू करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

गलत दिशा में चले तो कटेगा चालान
पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात के नियमों व निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। गलत दिशा में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों व गलत जगह पर अपना वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जाएंगे। वहीं सरकुलर रोड पर नाईवाली चौक को छोड़ विभिन्न चौक पर साइन बोर्ड न होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी भी उठानी पड़ी। हालांकि पुलिस कर्मी शहर के विभिन्न चौक पर वाहन चालकों को नियमों का पालन करा रहे थे। पिछले काफी समय से शहरवासियों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। जिससे निजात दिलाने के लिए पुलिस व प्रशासन ने मिलकर इस प्रोजेक्ट को परीक्षण के तौर पर एक सप्ताह के लिए चलाया है।
विज्ञापन

एसपी ने लिया जायजा
प्रोजेक्ट का ट्रायल शुरू होने पर एसपी राजेश कुमार ने ट्रैफिक व्यवस्था व पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इस दौरान उनके साथ उप पुलिस अधीक्षक हंसराज भी मौजूद थे। प्रयोग के पहले दिन लोगों को वन-वे रूट की जानकारी दी गई और उन्हें निर्धारित की गई दिशा से ही वाहन चलाने का आग्रह किया गया। वन-वे के दौरान शहर में जाम की स्थिति नहीं रही। सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार रहेगा वन वे रूट
वन वे रूट प्रोजेक्ट के तहत झज्जर रोड की ओर से आने वाले वाहनों को अब सर्कुलर रोड पर घड़ी की सुई की दिशा में आजाद चौक, धारूहेड़ा चुंगी, लियो चौक, आंबेडकर चौक, बस स्टैंड, बावल चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, नाईवाली चौक, कानोड गेट व रेलवे स्टेशन के सामने से चलना होगा। इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वाली बसें रूट के अनुसार बावल चौक, महाराणा प्रताप चौक, राजीव चौक, आईओसी चौक, राजेश पायलट चौक से होते हुए अभय सिंह चौक से निकलेंगी तथा दिल्ली की तरफ से आने वाली बसें अभय सिंह चौक से धारूहेड़ा चुंगी होते हुए बस स्टैंड जाएंगी। जयपुर से आने वाली बसें आईओसी चौक, राजेश पायलट चौक से आंबेडकर चौक होते हुए बस स्टैंड जाएंगी। इसके अलावा बस स्टैंड से निकलने वाली सभी बसें नाईवाली व बावल चौक की तरफ से निकलेंगी।

अनावश्यक भीड़ बढ़ने से लोग होंगे परेशान
स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने सरकुलर रोड पर वन-वे यातायात चलाने के पुलिस के निर्णय को तुगलकी बताते हुए कहा कि इससे आमजन को व्यर्थ की परेशानी व सरकुलर रोड के अंदर के बाजारों में अनावश्यक भीड़ बढ़ने से लोग और परेशान होंगे। इस निर्णय से 100 से 200 फुट की दूरी तय करने वाले नागरिकों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में 4 से 5 किलोमीटर तक का चक्कर लगाना होगा जिससे जहां पैट्रोल-डीजल व्यर्थ प्रयोग होने के साथ प्रदूषण भी ज्यादा फैलेगा। उन्होंने प्रशासन व पुलिस से आग्रह किया कि वे सरकुलर रोड पर वन-वे यातायात करने के तुगलकी फैसले को वापस लेकर यातायात को सुगमता से चलाने के लिए चौराहों पर बत्ती, पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने, सरकुलर रोड पर उचित पार्किंग व्यवस्था करने व सड़कों पर अतिक्रमण हटाने जैसे आवश्यक कदम उठाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed