{"_id":"653c051feaacc1962d0b08e4","slug":"one-should-not-accept-defeat-even-in-difficult-circumstances-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-5970-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठिन परिस्थितियों में भी नहीं माननी चाहिए हार : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठिन परिस्थितियों में भी नहीं माननी चाहिए हार : डीसी
Sat, 28 Oct 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में कोरोना काल में माता-पिता को खोने वाले बच्चों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं माननी चाहिए और लक्ष्य को ऊंचा रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोविड में बेसहारा हुए बच्चों को माता-पिता की कमी का अहसास न हो। सरकार पीएम केयर सहित जो भी अन्य योजनाएं बच्चों के कल्याण के लिए चला रही है, उनका लाभ इन बच्चों को दिया जा रहा है। उन्होंने भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर कोविड में माता-पिता को खोने वाले बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए। कहा कि उनके परिजन हर सुख-दुख उनके साथ हैं और उन्हें शिक्षा भी दिला रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी हरसंभव मदद की जा रही है। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव व सहायक प्रदीप कुमार मौजूद रहे।