{"_id":"652596be8693c6958d0d7de8","slug":"one-person-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-rewari-news-c-198-1-rew1001-5463-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
Tue, 10 Oct 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ रोड पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जिले के गांव बुड़ौली निवासी मुकेश ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह तीन भाई हैं। बीच वाले भाई दिनेश कुमार (42) किसी काम से गांव के बस स्टैंड पर गए थे। इसी दौरान पैदल जाते वक्त उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मुकेश ने बताया कि उसे मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि दिनेश कुमार का एक्सीडेंट हो गया है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और भाई को एंबुलेंस की सहायता से ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस पहले मौके पर पहुंची और बाद में अस्पताल पहुंचकर दिनेश के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।