{"_id":"68cee90231161ce1e50302e2","slug":"one-more-chance-for-admission-in-ug-and-pg-portal-open-again-till-30th-september-rewari-news-c-198-1-fth1001-226003-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीजी व यूजी में दाखिले का एक और मौका, 30 तक खुला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीजी व यूजी में दाखिले का एक और मौका, 30 तक खुला पोर्टल
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कोसली। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम वर्ष में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
अब विद्यार्थी 30 सितंबर तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। दरअसल, इस वर्ष दाखिला प्रक्रिया में चार मेरिट लिस्ट जारी करने के बावजूद भी स्नातक प्रथम वर्ष में कई सीटें खाली रह गई हैं।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार बड़ी संख्या में विद्यार्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए या किसी कारणवश नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। ऐसे में खाली सीटों को भरने और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विभाग का कहना है कि उच्च शिक्षा पाने का अवसर हर योग्य छात्र को मिलना चाहिए। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके साथ ही कॉलेज स्तर पर भी छात्रों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि किसी को भी दाखिले से वंचित न रहना पड़े।
वहीं उच्च शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि 30 सितंबर तक बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिले की प्रक्रिया पूरी करेंगे और इससे सीटों का संकट काफी हद तक दूर हो जाएगा।