{"_id":"60d4c3648ebc3eb4404ad84c","slug":"one-more-caught-in-the-fraud-of-lakhs-rewari-news-rtk614509330","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस मास्क और ताप मापने की मशीन के आर्डर के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी में एक और काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेस मास्क और ताप मापने की मशीन के आर्डर के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी में एक और काबू
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने फेस मास्क और ताप मापने की मशीन गन के ऑर्डर करने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने के मामले में एक और आरोपी जिला अलीगढ़, यूपी के गांव हरोथा निवासी दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कुल 1 लाख 76 हजार रुपये बरामद कर चुकी है।
जिले के गांव रसियावास निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक छोटा व्यापारी है। उसने 18 अप्रैल 2020 को इंडियामार्ट ऑनलाइन बिजनेस लिस्टिंग वेबसाइट पर एन-95 मास्क के लिए जानकारी ली थी। उसके पास 20 अप्रैल को मुंबई की फर्म मैसर्स सेफ हेल्थ इंटरप्राइजेज की तरफ से स्वाति शर्मा व अरुण कुमार के मोबाइल फोन नम्बर से फेस मास्क व ताप मापने की मशीनगन के लिए मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि वह ट्रेडर्स के लिए उपरोक्त फेस मास्क व थर्मामीटर उचित रेट पर उपलब्ध करा रहे हैं। उसका मोबाइल नंबर उन्हें इंडिया मार्ट कम्पनी ने दिया है। उन्होंने उसे विश्वास दिलाने के लिए अपना जीएसटी नम्बर व ड्रग लाइसेंस नम्बर, पेन नंबर व स्टॉक गोदाम का पता व्हाट्सएप के माध्यम से उसे मैसेज की भेज दिया। जिसके बाद उनकी व्हाट्सएप पर ही बातचीत हुई। उन्होंने फेस मास्क व ताप मापने की मशीनगन के सैम्पल फोटो व वीडियो उसके व्हाट्सएप पर भेजे। उसने उन्हें ताप मापने की मशीन गन और एन95 फेस मास्क का कुल 1253500 रुपये का ऑर्डर दे दिया। उन्होंने उससे धीरे-धीरे कर 1253500 रुपये आईएमपीएस व आरटीजीएस के माध्यम से अपने खातों में डलवा लिए। जिसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल फोन नंबर बंद कर लिये और ऑर्डर भी उसे नहीं भेजा। इस धोखाधड़ी का पता लगते ही उसने पुलिस को केस दर्ज कराया। पुलिस ने जांच करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने एक और आरोपी दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6000 रुपये की नगदी भी बरामद की है। वीरवार को उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।