फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One killed, two injured in two separate road accidents

दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Fri, 30 Oct 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in two separate road accidents
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे संख्या- 48 पर साबन पुल के समीप एक ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरी ओर हाईवे पर ही मसानी बैराज के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार दो कंपनी कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कि जिला महेंद्रगढ़ के गांव नौताना निवासी किरोड़ीमल 28 अक्तूबर की रात को साबन पुल के समीप पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में उसे बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। रोहतक में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सुनील दत्त की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर गांव फिदेडी निवासी पवन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह भिवाड़ी स्थित टाटा मोटर्स कंपनी में कार्यरत है। गांव तुर्कियावास निवासी अजय कुमार के साथ बाइक पर भिवाड़ी से अपने गांव फिदेड़ी जा रहा था। दिल्ली- जयपुर हाईवे पर मसानी बैराज के पास पीछे से एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पवन की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed