फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One killed, two injured in scooty-motorcycle collision

स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Sat, 30 Jul 2022 09:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in scooty-motorcycle collision
गांव परखोत्तमपुर के पास शनिवार सुबह एक स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गांव बोहतवास भोंदू निवासी स्कूटी सवार एक युवक की मौत गई जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाटूसाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बोहतवास भोंदू निवासी रोहित कुमार शनिवार की सुबह करीब पांच बजे अपने पिता मुकेश कुमार को ड्यूटी पर जाने के लिए स्कूटी पर गांव गुड़ियानी छोड़ने गए थे। लौटते समय गांव परखोत्तमपुर के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल व स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार रोहित व बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में पहुंचाया जहां से रोहित को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने रोहित को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां मृत्यु हो गई। जाटूसाना थाना के जांच अधिकारी एसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में घायलों का उपचार चल रहा है। बोहतवास भोंदू निवासी रोहित की मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed