फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   one kg ganjha three accused arrest

एक किलो से ज्यादा गांजा के साथ तीन आरोपी काबू

Thu, 24 Dec 2020 06:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
one kg ganjha three accused arrest
सीआईए रेवाड़ी की टीम ने गांजा बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए सीआईए ने तीन आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 1 किलो 305 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान साबन निवासी जसबीर उर्फ कालू व रवीन्द्र उर्फ कालू तथा मधुबन कुशेश्वर स्थान दिनमो दरभंगा बिहार हाल किरायेदार गली न. 1 कुतुबपुर निवासी उमेश साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को गश्त के दौरान सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि आरोपी साबन निवासी जसबीर गांजा बेचता है। साथ ही यह भी पता चला था कि वह राजस्थान से गांजा लेकर बाइक पर अपने गांव पहुंचने वाला है। सूचना पर पुलिस ने हरचंदपुर से साबन के रास्ते पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान आरोपी प्लेटिना बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। बाइक पर जसबीर के साथ साबन निवासी रविन्द्र उर्फ कालू भी बैठा हुआ था। पुलिस ने दोनों को काबू कर उनके पास से पॉलीथिन अपने कब्जे में ली। जिसमें 1 किलो 55 ग्राम गांजा था। सीआईए ने दोनों आरोपी और गांजा व बाइक के साथ बावल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी और सीआईए रेवाड़ी ने शहर की ब्रास मार्केट के पास खड़े उमेश साहू को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को देख कर अपने हाथ में ली हुई पॉलीथिन फेंक दी थी। शक होने पर वहां पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पॉलीथिन की जांच की तो उसमें 250 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कसौला थाना पुलिस ने भी पकड़ा आरोपी
वहीं दूसरी तरफ कसौला थाना पुलिस ने लालपुर डवाना के पास नहर के निकट से गांव शहबाजपुर खालसा निवासी महेश उर्फ मुंडी को गंजा पत्ती के साथ काबू किया है। उसके कब्जे से 285 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ कसौला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed