फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   one cror supari truck dlal arrEst

सुपारी से भरा ट्रक चोरी करने के मामले में आरोपी दलाल गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2020 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
one cror supari truck dlal arrEst
धारूहेड़ा थाना पुलिस ने हाईवे पर खड़े सुपारी से भरा ट्रक चोरी करने के मामले में आरोपी दलाल को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के बड़ी मस्जिद जुरेहडा निवासी हरीश उर्फ मामा के रूप में हुई है। आरोपी ने जेल से ही सुपारी बिकवाने के कार्य में दलाल की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अमरजीत ने अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी की हुई है। 17 जुलाई को उसका ड्राईवर भरतपुर के बिशम्भरा निवासी सलीम चित्रदुर्गा कर्नाटक से सुपारी भरकर चला था। 22 जुलाई को ड्राइवर ने हाईवे पर आसाम आयल पैट्रोल पंप पर पहुंचकर फोन किया कि उसका लड़का बीमार है। ड्राइवर ट्रक में चालीस लीटर डीजल डलवाकर गाड़ी को वहीं पंप पर खड़ी करके अपने घर चला गया। 24 जुलाई को जब ड्राइवर ने वापस आकर देखा तो ट्रक वहां से गायब था। पुलिस ने अमरजीत की शिकायत पर ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कर ट्रक व आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने चोरी किया हुआ खाली ट्रक 31 जुलाई को अजमेर से बरामद कर लिया था। मामले में पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले दो आरोपियों राशिद तथा शाकिर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक का सामान बिकवाने में मदद करने के मामले में पुलिस ने भरतपुर जेल में बंद आरोपी हरीश उर्फ मामा को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी ने भरतपुर जेल में से ही फोन पर ट्रक में भरी सुपारी को बिकवाने में दलाल का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed