{"_id":"640225acd545907eaa0280a4","slug":"one-arrested-for-gambling-rewari-news-c-17-1-83607-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ऑनलाइन सट्टा खिलाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ऑनलाइन सट्टा खिलाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Fri, 03 Mar 2023 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सेक्टर छह धारूहेड़ा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रेवाड़ी के गांव ढ़ाकिया निवासी अमित के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि सीआईए धारूहेड़ा ने ऑनलाइन अंकों के माध्यम से सट्टा खिलाने के आरोपी नूंह के पटेल नगर तावडू निवासी रोबिन को पहले गिरफ्तार किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के समीप स्थित बिछवालिया मार्केट स्थित एक दुकान में ऑनलाइन अंकों के जरिए सट्टा खिलाया जा रहा है। पुलिस ने एक बोगस ग्राहक के जरिए पैसे देकर दो अंकों पर पैसे लगवाए। ग्राहक का इशारा मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया था। आरोपी ने अपना नाम रोबिन कुमार बताया। पुलिस ने आरोपी से 3470 रुपये एक मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्रिंटर लीड के साथ अन्य उपकरण बरामद किए थे। इसी मामले के दूसरे आरोपी अमित निवासी ढ़ाकिया, रेवाड़ी को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया।