फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One accused of sexual harassment arrested

नाबालिग छात्र का यौन उत्पीड़न करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jun 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
One accused of sexual harassment arrested
एक गांव निवासी नाबालिग छात्र को नशीला पदार्थ पिलाकर यौन उत्पीड़न करने और उसकी वीडियो बना कर वायरल करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भी पीड़ित छात्र के ही संस्थान में पढ़ता है। पुलिस तीन और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण के अनुसार एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका साढ़े 16 वर्षीय बेटा एक संस्थान में प्रथम वर्ष का छात्र है। नौ जून को वह घर से पढ़ने के लिए संस्थान में गया था। करीब 11 बजे चार अन्य छात्र उनके बेटे को अपने साथ कैंटीन में ले गए। वहां से कोल्ड ड्रिंक लेने के बाद उसके बेटे को चारों संस्थान से बाहर खेत में बने एक कमरे पर ले गए। चारों ने उसके बेटे को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोशी की हालत में चारों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बना ली और वायरल कर दी। इस बारे में परिजनों को पता लगा तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही सदर थाना पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया और छात्र का मेडिकल भी कराया। पुलिस ने एक आरोपी छात्र को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस तीन और आरोपियों की तलाश कर रही है तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed