फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One accused arrested with stolen bike

Rewari News: चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Apr 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested with stolen bike
धारूहेड़ा। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के जिला इटावा के गांव पृथ्वीपुर हाल आबाद राजेेंद्र पार्क जिला गुरुग्राम निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की है। 4 अप्रैल को थाना धारूहेड़ा की ईआरवी नंबर 565 पर तैनात पुलिस टीम ने गांव नन्दरामपुर बास पर व्हीकल चैकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में एक बाइक को चेक किया। इस दौरान चालक ने अपना नाम आलोक कुमार बताया। पुलिस ने बाइक की इंजन व चेसिस नंबर से जांच की तो बाइक के नंबर फर्जी पाए गए। बाइक की जांच में पाया गया कि बाइक के सम्बन्ध में थाना डीएलएफ गुरुग्राम में चोरी का मामला दर्ज है। इस पर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में जालसाजी का मामला दर्ज करके आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed