{"_id":"62ab798550b7290e535a2933","slug":"one-accused-arrested-in-the-case-of-lynching-of-a-young-man-rewari-news-rtk6497579159","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पीटकर हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की पीटकर हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुरा थाना पुलिस ने मोहल्ला आदर्श नगर में रविवार की रात को रंजिश के चलते लाठी-डंडों और रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पुराना बिजली घर कुतुबपुर निवासी मोहित के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुनील कुमार के भाई संजय ने बताया कि वह अपने भाई अनिल के साथ कुतुबपुर की देवनगर कॉलोनी में रहते हैं जबकि उनका 40 वर्षीय भाई सुनील आदर्श नगर में किराये पर रहता था। रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे कुतुबपुर निवासी एक युवक उसके भाई सुनील को घर से बुलाकर अपने साथ ले जा रहा था। जब वह पुराना बिजली घर के गेट के सामने पहुंचा तो वहां दर्जनभर से ज्यादा युवक अपनी कारों को साइड में खड़ी कर बैठे हुए थे। गेट के सामने पहुंचते ही सभी ने सुनील पर लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने सिर में गहरी चोट मारी और सुनील के हाथ व पैर तोड़ दिए। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और सुनील को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई।
सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपकर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पुराना बिजली घर आदर्श नगर कुतुबपुर निवासी मोहित को गिरफ्तार कर लिया।