फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One accused arrested in cyber fraud case

Rewari News: साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Apr 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in cyber fraud case
फोटो : 12आरोपी, नरेंद्र यादव। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष एक महिला के साथ साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला झांसी के मोहल्ला शास्त्री नगर इसाई टोला निवासी नरेंद्र यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गत वर्ष 7 जून को गांव महेश्वरी निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया था कि 2 जून 2024 को उसके पास वर्क फ्रॉम होम के नाम पर एक मैसेज आया था। मैसेज में ऑनलाइन टास्क से पैसा कमाने का ऑफर दिया गया था। शुरूआत में आरोपियों ने टास्क के नाम पर उससे 100 रुपये डलवाने के बाद 300 रुपये वापस कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने इसी प्रकार टॉस्क के नाम पर उससे पैसे डलवाना शुरू कर दिया और उससे कुल 4 लाख 94 हजार 880 रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त पांच आरोपी मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर के रानीपुरा निवासी विशाल, यूपी के जिला झांसी के मोहल्ला शास्त्री नगर इसाई टोला निवासी अजय शाक्या, यूपी के जिला झांसी के गांव तलईया निवासी राहुल, निहाल सिंह व हर्ष को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में पुलिस ने नरेंद्र यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed